वाराणसी

बेकाबू कार ने चार को रौंदा, एक की हालत गंभीर

अर्दली बाजार पुलिस चौकी के सामने खंबे से लड़कर रुकी कार, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 6:19 PM IST
Uncontrolled car crush
Uncontrolled car crush

वाराणसी. कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार क्षेत्र में बेकाबू हुई कार ने चार लोगों को रौंद दिया है। अनियंत्रित कार अर्दली बाजार पुलिस चौकी के सामने लगे खंबे से टकराने के बाद रुक गयी है। घटना को लेकर क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। पुलिस ने तुरंत ही कार चालक को हिरासत में ले लिया है। चारों घायलों को दीनदयाल राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर ट्राली चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बेकाबू कार ने टक्कर मार कर कई बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
यह भी पढ़े:-पांच कारण जिसके चलते बीजेपी को चुनाव में मिलती है बढ़त


अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार डीरेका निवासी विमलेश त्रिपाठी अपनी मां व पत्नी के साथ अर्दली बाजार से भोजूबीर की तरफ जा रहे थे। इनकी स्विप्ट डिजायर कार अर्दली बाजार से जरा से आगे की बड़ी होगी कि बेकाबू हो गयी। बेकाबू कार ने सड़क पर चले रहे लोगों को रौंदते हुए अर्दली बाजार पुलिस चौकी के सामने तक पहुंच गयी। यहां पर एक ट्राली चालक को रौंदने के बाद पुलिस चौकी के बोर्ड से लडऩे के बाद खंबे से टकरा गयी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि खंबा तक झुक गया और तेज आवाज हुई। इसके बाद वहां पर अफरातरफरी मच गयी। पुलिस चौकी मे मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत ही बाहर निकले और कार चालक को पकड़ लिया है। टक्कर में चालक सहित कार में बेटे अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। परिजनों का कहना है कि विमलेश त्रिपाठी को मिर्गी का दौरा पड़ गया था जिसके चलते वह बेहोश हो गया था और कार अनियंत्रित हो गयी। पुलिस ने घायल पन्ना लाल चौहान, पार्वती, राजेन्द्र मिश्रा व ट्राली चालक मजरू सेठ को दीनदयाल राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर ट्राली चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी विधायक ने घायल बुजुर्ग महिला को गोद में उठा कर पहुंचाया अस्पताल

मिर्गी से पीडि़त थे तो क्यों चलाने दी गयी कार
पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। बड़ा सवाल है कि कार चालक मिर्गी से पीडि़त था तो उसे कार चलाने क्यों दी गयी थी मिर्गी ऐसी बीमारी होती है कि इसका दौरा कभी भी पड़ सकता है ऐसे में मिर्गी पीडि़त को अकेले तक कही जाने की सलाह नहीं दी जाती थी यहां तो उसे कार चालने को मिली थी। पुलिस जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ पायेगा।
यह भी पढ़े-शराब पीने का नहीं दिया पैसा तो वृद्ध का सिर कूच का मार डाला

Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी