
वाराणसी. यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अब 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जबकि पांच प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी। डा.ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अब आठ दिसम्बर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ में पर्यावरण कुंभ एक से, देश की नामी पर्यावरण विशेषज्ञों का होगा जमावड़ा
यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पद पर एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस कर लिया है जिसके बाद कुल 17 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। चार प्रमुख पद पर 12 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय लगभग 4500 मतदाता करेंगे। पांच संकाय प्रतिनिधि पद पर पांच ही प्रत्याशी मैदान में है इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी सारी ताकत झोक दी है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया ने जुटाई इतनी भीड़ कि सारे दल हो गए बेचैन
चार प्रमुख पद पर इन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी
अश्वनी कुमार पांडेय, मिलिन्द सिंह, पंकज सिंह बागी व शुभम राय गोलू
उपाध्यक्ष पद तीन प्रत्याशी
अभिषेक कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह व विकास गिरी बाबा
महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशी
राघवेन्द्र सिंह, शिवम सिंह बाबू व शिवांशु सिंह राजा
पुस्तकालय मंत्री पद पर सीधा मुकाबला
हिमांशु तिवारी व सौरभ कुमार सिंह
इन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
उपाध्यक्ष पद पर अमन सिंह व पुस्तकालय मंत्री पद पर कृष्ण्मोहन
इन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर:-रूदांश सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर- प्रदुम सिंह, कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर:-कौशलानन्द, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर:- संकल्प विनीत व शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर:-अर्चना बौद्ध
यह भी पढ़े:-बीजेपी की पदयात्रा एक से, लोकसभा चुनाव के पहले मतदाताओं को साधने की कवायद