वाराणसी

सोशल मीडिया पर ‘दबंग’ बनने वाले सावधान! यूपी पुलिस की है पैनी नजर, डीजीपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत

UP DGP news: Varanasi latest news : डीजीपी ने सोशल मीडिया पर 'दबंग' बनकर आसपास के लोगों को और मोहल्ले के लोगों को डराने वाले और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है।

3 min read
Jun 14, 2026
DGP in Varanasi
Pc- Patrika

UP DGP in Varanasi: वाराणसीपहुंचे उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को पुलिसिंग की व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने बताया किउत्तर प्रदेश पुलिस मोहल्ले स्तर के असामाजिक तत्वों पर सोशल मीडिया के माध्यम से नजर रखी हुई है। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी सोशल मीडिया के माध्यम से असामाजिक कृत्य करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर 'दबंग' बनकर आसपास के लोगों को और मोहल्ले के लोगों को डराने वाले और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से मोहल्ले स्तर पर भी सोशल मीडिया पर भय की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की जाती है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्विलांस टीम हर एक ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए हुए है, जो संदिग्ध प्रतीत होते हैं और लोगों को प्रभावित करते हैं।

राम मंदिर घोटाले में एसआईटी जांच के बाद कार्रवाई

अयोध्या में श्री राम मंदिर में हुए घोटाले को लेकर डीजीपी ने कहा कि सभी धार्मिक संस्थाओं का अपना एक अलग ट्रस्ट है और अपनी उनकी अलग व्यवस्था है। यदि किसी भी प्रकार से ट्रस्ट या उनके प्रतिनिधि पुलिस के पास शिकायत लेकर जाते हैं, तो पुलिस उन शिकायतों का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई करती है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी अपनी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एसआईटी की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों के हौसले पस्त

डीजीपी ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्य किया है, उनके कार्य से अपराधियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था का राज है। उन्होंने कहा कि एक समय था कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर था, लेकिन आज के समय में वह समाप्त हो चुका है। महिला हो या व्यापारी हो इन सभी वर्गों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक अलग छवि बनाई है। यूपी पुलिस लगातार कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रही है।

कोविड के बाद तेजी से बढ़ा साइबर क्राइम

उन्होंने बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस को 60 हजार से ज्यादा नए पुलिसकर्मी मिले हैं। इन पुलिसकर्मियों की थाने स्तर पर ट्रेनिंग चल रही है और उन्हें पुलिसिंग सिखाई जा रही है। जल्द ही इन पुलिस कर्मियों को नई तैनाती दी जाएगी और पुलिस विभाग में यह वे अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद से साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोग अब कैश की लेनदेन के अलावा डिजिटल पेमेंट करने पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराधी इसका तेजी से फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम को यूपी पुलिस ने चैलेंज के रूप में लिया है और पिछले 1 साल में कई कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ठगी के बाद लोगों का पैसा नम्यूल अकाउंट में भेज दिया जाता है। उसे पर यूपी पुलिस की साइबर सेल ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी के बाद पैसा बैंक में ही होल्ड कर दिया, जिससे पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक नुकसान होने से बचा लिया गया। इसी की बदौलत उत्तर प्रदेश पूरे देश में टॉप 5 में पहुंच गया है।

विदेश भागे अपराधी जल्द लाए जाएंगे वापस

डीजीपी ने बताया कि जो अपराधी उत्तर प्रदेश में अपराध करने के बाद विदेश भाग जाते हैं, उनको वहां से प्रत्यर्पण करने की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई देश हैं, जिनसे भारत में प्रत्यर्पण की सुविधा है। ऐसे में उन देशों से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सामंजस स्थापित किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे अपराधी वहां से भारत ले आए जाएंगे और उनके खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे के अनुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खबर अपडेट की जा रही है....

Updated on:
14 Jun 2026 02:12 pm
Published on:
14 Jun 2026 01:34 pm
Also Read
View All
मरम्मत के लिए बंद हो रहा राजघाट पुल, कट जाएगी वाराणसी-चंदौली की कनेक्टिविटी! इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, बेटे युवराज ने दी मुखाग्नि

सीएम योगी ने BHU में विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का किया उद्घाटन, बोले- मेरी मां ने समझाया गंगा के पवित्रता का महत्व

वाराणसी परिक्षेत्र में 7200 करोड़ की परियोजनाएं चालू, सीएम योगी ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई तय

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर आयोजित प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन