वाराणसी

व्यापारियों को बिजली बिल में छूट देने की तैयारी में यूपी सरकार, फिक्स्ड और डिमांड चार्ज में राहत

UP Government preparing to give relief to businessman in electricity- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (UP Government) जल्द ही व्यापारियों को बिजली बिल में रियायत दे सकती है। कोरोना महामारी के दूसरे फेज में बाजार बंद थे। इससे काम तो प्रभावित हो ही रहा था साथ ही बिजली का बिल भी बढ़ता हुआ आ रहा था। ऐसे में व्यापारिक संगठनों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने सरकार से पत्र लिखकर कुछ रियायत देने के लिए मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2021, 1:28 PM IST
UP Government preparing to give relief to businessman in electricity
UP Government preparing to give relief to businessman in electricity

वाराणसी. UP Government preparing to give relief to businessman in electricity. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (UP Government) जल्द ही व्यापारियों को बिजली बिल में रियायत दे सकती है। दरअसल, कोरोना महामारी के दूसरे फेज में सरकार द्वारा आंशिक लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान बाजार बंद थे। मॉल, सिनेमाघर, शोरूम आदि सभी तरह के व्यापार बंद थे। इससे काम तो प्रभावित हो ही रहा था साथ ही बिजली का बिल भी बढ़ता हुआ आ रहा था। ऐसे में व्यापारिक संगठनों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने सरकार से पत्र लिखकर कुछ रियायत देने के लिए मांग की है। वाराणसी में व्यापारी संगठन की मांग है कि उन्हें बिजली बिल में कुछ रियायत दी जाए। इस पर अब सरकार की ओर से सकारात्मक पहल की तैयारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने सभी डिस्काम से अप्रैल 2020 से जून 2021 तक के खपत का ब्यौरा मांगा है। अब दुकानदारों, व्यापारियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को फिक्स्ड और डिमांड चार्ज में राहत देने का की योजना यूपी सरकार द्वारा बनाई जा रही है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में भी इसके आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं। एक से दो दिन में यह आंकड़े पूर्वांचल डिस्काम की ओर से पावर कारपोरेशन को भेज दिया जाएगा।

Published on: