
वाराणसी. राजनीति में समय कभी एक जैसा नहीं रहता है। कभी सपा व बसपा एक-दूसरे पर हमला बोल कर यूपी की सत्ता पर कब्जा जमाते थे, लेकिन अब यही सपा व बसपा ने गठबंधन करके दोनों दलों को मजबूत करने की तैयारी की है। सपा सरकार में सीएम रहते हुए अखिलेश यादव ने जिन नेताओं का टिकट काटा था वही अब गठबंधन पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा चुनाव के लिए इन बाहुबलियों के आगे झुक गये राजनीतिक दल, जानिए किसे मिल सकता वोट
राज्यसभा में यूपी कोटे की 10 सीट है। आठ सीट पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। इसके बाद भी बीजेपी ने 9 वां प्रत्याशी खड़ा कर दिया है। सपा का एक प्रत्याशी आराम से राज्यसभा पहुंच जायेगा। इसके बाद सपा के बचे हुए 10 वोटों के बसपा प्रत्याशी के पक्ष में जायेंगे। बसपा के पास विधायकों की संख्या 19 है लेकिन बसपा के कई विधायक इस समय बीजेपी के सम्पर्क में है वैसे भी महत्वपूर्ण समय में बसपा नेताओं के पाला बदलने का इतिहास बहुत पुराना है। बीजेपी को अपने आठ प्रत्याशी को राज्यसभा भेजने के बाद 28 वोट अतिरिक्त बचेंगे। ऐसे में बीजेपी के 9 वें प्रत्याशी को राज्यसभा में भेजेने के लिए अखिलेश यादव द्वार टिकट काटे नेता बहुत काम आ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के फोन के बाद राजा भैया ने लिया यू टर्न, बीजेपी को लगेगा झटका
जानिए किन नेताओं को अखिलेश यादव ने काटा था टिकट , अब गठबंधन पर पड़ रहे भारी
अखिलेश यादव ने एक समय भदोही के विधायक विजय मिश्रा का टिकट काट दिया था, जिसके बाद चुनाव जीते विजय मिश्रा ने खुल कर बीजेपी को वोट देने की बात कही है। बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि का टिकट भी अखिलेश यादव ने ही काटा था लेकिन चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे अमनमणि त्रिपाठी भी सीएम योगी आदित्यनाथ के पाले में चले गये हैं। इसके अतिरिक्त सपा व बसपा के आधा दर्जन से अधिक विधायकों पर बीेजेपी ने दांव खेल दिया है जो राज्यसभा चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
यह भी पढ़े:-शहनाई के अमर फनकार भारत रत्न बिस्मिल्ला खा को दुनिया भूल नहीं सकती
बसपा को नहीं मिली जीत तो गठबंधन में आ सकती है दरार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए राज्यसभा चुनाव करो या मरो वाला बन गया है। सपा का प्रत्याशी तो राज्यसभा में पहुंच जायेगा, लेकिन बसपा के प्रत्याशी को राज्यसभा में पहुंचाने की जिम्मेदारी सपा की है। बसपा सुप्रीमो मायावती के समर्थन के चलते ही सपा को दो संसदीय सीट पर जीत मिली है ऐसे में सपा विधायकों को बसपा प्रत्याशी को समर्थन नहीं मिलेगा तो लोकसभा चुनाव 2019में होने वाले गठबंधन में पहले ही दरार पड़ जायेगी।
यह भी पढ़े:-आखिरकार मान गये ओमप्रकाश राजभर, अब अनुप्रिया पटेल पर लगी हैं सबकी निगाहें