वाराणसी

रोहित शर्मा अच्छे बल्लेबाज पर विराट का कोई जोड़ नहीं: चेतन चौहन

धौनी को अभी रिटायरमेंट नहीं लेना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका में टीम दौरे के लिए टीम को तकनीकी में बदलाव करना होगा।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2017, 7:37 PM IST
इंडियन टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान
इंडियन टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान

वाराणसी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान का कहना है कि रोहित शर्मा निःसंदेह अच्छे बल्लेबाज हैं पर विराट कोहली से कोई तुलना नहीं। विराट का फिलहाल कोई विकल्प नहीं। वह टीम इंडिया के कप्तान हैं और बने रहेंगे। अक्सर यह देखा जाता है कि कप्तान बनने के बाद बल्लेबाजों का प्रदर्शन प्रभावित होता है पर विराट के साथ ऐसा नहीं है। बल्कि जब से वह कप्तान बने उनकी बल्लेबाजी में और निखार आया है। जिम्मेदारियों के आगे वह दबे नहीं। क्रिकेट का चाहे जो फार्मेट हो वह सभी में केवल और केवल जीत के लिए मैदान पर उतरते हैं। वह बहुत एग्रेसिव प्लेयर हैं। खुद के बारे में चेतन चौहान ने कहा कि क्रिकेट ही उनका धर्म-कर्म सब कुछ है। इसी से उन्हें शोहरत, धन सब कुछ मिला है।

डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कनिष्क देव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट का लुत्फ उठाने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर ने बैटिंग भी की और झन्नाटेदार शॉट लगा कर बीते दिनों की यादें ताजा कर दीं। वह वहां करीब आधा घंटा रहे। पत्रकार खिलाड़ियों से मिले, गुप्तगू की। वहीं मीडिया के सवालों पर कहा कि साउथ अफ्रीका दौरे पर बॉलर और बैट्समैन को वहां की परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा। टीम संतुलित है। लेकिन तकनीकी में थोड़ा बदलाव लाना होगा। शीर्ष क्रम के छह बल्लेबाजों के राहुल, शिखर धवन , विराट कोहली और विजय पर बड़ी जिम्मेदारी रहेंगी। बाऊंसिंग विकेट पर हर बल्लेबाज को सामंजस्य स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि इसे अच्छा भी कहा जाएगा कि सलामी जोड़ी के लिए बड़ा कंपटीशन है। चार से ज्यादा बल्लेबाज हैं जो सेलेक्टर्स के लिए सिर दर्द साबित हो सकते हैं।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के रिटायरमेंट की चर्चाओं को खारिज करते हुए चेतन चौहान ने कहा कि अभी उन्हें खेलते रहना चाहिए। वह बेहतरीन फ़ार्म में है। उनका कप्तानी का प्रदर्शन कीपिंग का प्रदर्शन लाजबाब है। आज भी वह बैटिंग को क्रीज पर उतरते है तो मैदान में बैठा दर्शक ,टेलीविजन पर देखने वाला यही कहता है कि मैच धौनी जिता सकते हैं। ऐसे में विश्वकप तक धौनी को खेलते रहना चाहिए

Published on: