
वाराणसी. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 में आवेदन नहीं कर पाये अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। यूपी सरकार ने पंजीकरण करने की तिथि तीन दिन के लिए बढ़ा दी है। पहले पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर तक थी लेकिन वेबसाइट में गड़बड़ी के चलते लाखों अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाये थे। इलाहाबाद के सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी अब सात अक्टूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। टीईटी आवदेन की तिथि बढऩे से अभ्यर्थियों ने राहत की सास ली है। बताते चले कि 17 सितम्बर से आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन पिछले कुछ दिनों से वेबसाइट हैंग हो जाने के कारण अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हो रहा था। अभी तक १८ अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है और छह लाख ने शुल्क जमा किया है। तिथि बढऩे से पंजीकरण कराने वालों की संख्या में वृद्धि होना तय है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं राजा भैया, इस दिन होगी घोषणा