वाराणसी

Varanasi Breaking News: विंध्याचल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे 5 लोग, खड़ी डंपर में पीछे से भिड़ी कार, 4 की मौत

Varanasi Breaking News: अभी अभी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से बेहद दुखद खबर आ रही है। यहां पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। हाईवे पर खड़ी एक डंपर में पीछे से कार टकरा गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Oct 10, 2024
varanasi breaking news

Varanasi Breaking News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार यानी आज भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई। हाईवे पर खड़ी एक डंपर से पीछे से एक कार टकरा गई है। मौके पर अफरा तफरी का माहौल है।

विंध्याचल मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

हादसा वाराणसी जिले के कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहाड़ा गांव के पास हनुमान मंदिर के आस पास हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु विंध्याचल से लौट रहे थे। उनकी कार एक ढाबे के पास खड़ी डंपर से टकरा गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से 12 वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया है और बाकी सभी लोगों की मौत हो गई।

डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित किया

सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने देखा कि एक कार डंपर में फंसी हुई है। डंपर का चालक कार को छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। दुर्घटनास्थल से डंपर लगभग 100 मीटर दूर चला भी गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को निकाला और एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा। वहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Varanasi Breaking News

जानकारी सामने आ रही है कि सभी मृतक वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के निवासी थे। लोगों ने डंपर को रोकने के लिए हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस के पहुंचने पर जाम को खत्म कर यातायात को बहाल किया गया।

Updated on:
10 Oct 2024 03:06 pm
Published on:
10 Oct 2024 10:33 am
Also Read
View All
सावन में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, फीडिंग और अलग से ठहरने का इंतजाम, अमानती घर की भी सुविधा

गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे

‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार