27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर सीएम योगी हुए दुखी, कहा- ‘ टाटा उद्योग जगत के महानायक, सच्चे अर्थों में देश के रत्न…’

Ratan Tata Passed Away: भारत के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे। रतन टाटा का मुंबई के एक अस्पताल में कल यानी 9 अक्टूबर को निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 10 Oct 2024, 7:48 AM IST

Ratan Tata Passed Away

Ratan Tata Passed Away

Ratan Tata Passed Away: भारत के बड़े उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा के निधन पर सीएम ने कहा कि उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम योगी के साथ-साथ केशव प्रसाद मौर्य और अन्य नेताओं ने भी गहरा दुख जताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने कहा कि रतन टाटा का सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। उनके अलावा केशव प्रसाद मौर्य और कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

सीएम योगी ने किया ट्वीट

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि, 'भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।'

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के करीबी का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

केशव प्रसाद मौर्य ने भी जताया दुख


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'देश के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण एवं औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाले रतन टाटा जी का आकस्मिक निधन औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

दरअसल रतन टाटा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा का पार्थिव शरीर कोलाबा स्थित उनके आवास पर लाया गया। यहां से बुधवार को पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।