27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्यनाथ के करीबी का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई योगी शांतिनाथ का लंबी बीमारी के कारण मंगलवार की रात निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सुबह में आश्रम लाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 9 Oct 2024, 5:33 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी का मंगलवार की रात को निधन हो गया। पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव न्यूरानपुर स्थित आश्रम के महंत योगी शांतिनाथ काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। महंत शांतिनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुभाई थे।

योगी आदित्यनाथ के करीबी का निधन

शांतिनाथ काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ और गुरुग्राम के अस्पताल में उपचार भी कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले कई दिनों से वह आश्रम में ही रह रहे थे। मंगलवार की रात उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा में भर्ती कराया गया, जहां देररात उनका निधन हो गया। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर आश्रम में लाया गया।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने चकबंदी लेखपालों को दिया दिवाली गिफ्ट, 728 बनाए गए कानूनगो

लंबे समय से बीमार चल रहे थे शांतिनाथ

सूचना मिलते ही गोरखपुर मठ से योगी हनुमाननाथ और योगी दिनेशनाथ यहां आए। दोपहर में परंपरा के अनुसार आश्रम परिसर में ही बनाई समाधि में वह विलीन हो गए। बुधवार को पूरे दिन आश्रम में शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। शोक जताने वालों में प्रतिष्ठित लोग, साधु, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी शामिल थे। शांतिनाथ मेला कमेटी के संस्थापक भी थे। वह प्रत्येक वर्ष जिले में सबसे पहले रामलीला कराते थे। इस बार अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने मेला कार्य निरस्त कर दिया था।