वाराणसी

55 दिनों में 120 डेंगू पीड़ित! काशी में तीन गुना बढ़ी रफ्तार, प्लेटलेट्स की डिमांड भी दोगुनी

Varanasi News: वाराणसी में जुलाई से सितंबर के बीच 90 दिनों में डेंगू के 56 मरीज पाए गए थे, जबकि इसके बाद केवल 55 दिनों में ही 120 नए मरीज सामने आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 8:02 AM IST
Dengue Outbreak 2026
सांकेतिक इमेजः Gemini

UP Health Department: मौसम में ठंड बढ़ने के बाद भी डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इसके उलट संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है। वाराणसी में जुलाई से सितंबर के बीच 90 दिनों में डेंगू के 56 मरीज पाए गए थे, जबकि इसके बाद केवल 55 दिनों में ही 120 नए मरीज सामने आए हैं। आंकड़ों की मानें तो कम समय में तुलना करते हुए दोगुना से अधिक लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं और मरीज मिलने की औसत रफ्तार भी तीन गुना बढ़ गई है। वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की मानें तो जिले में अब तक डेंगू के कुल 176 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 126 शहरी और 50 ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जानें आधिकारिक आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण का दर अधिक होने से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और निगरानी विभाग के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है। आंकड़े बताते हैं कि डेंगू का संक्रमण घटने के बजाय तेजी से बढ़ रहा है। जुलाई से लेकर सितंबर तक 56 मरीज थे। वहीं अक्टूबर और नवंबर में 120 नए मरीज मिले हैं। जुलाई से सितंबर के बीच प्रतिदिन औसतन 0.62 मरीज पाए जा रहे थे, जबकि अगले 55 दिनों में यह औसत बढ़कर दो मरीज प्रतिदिन हो गया। इस तरह मरीज की दैनिक दर 3.2 हो गई है। शहरी इलाकों में ग्रामीण इलाकों के मुकाबले ढाई गुना से अधिक मरीज मिले हैं। ऐसी संक्रमण की स्थिति तब है, जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से हॉटस्पॉट क्षेत्र में दवा के छिड़काव और जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक लोगों की जांच की गई। पिछले साल अक्टूबर से नवंबर में डेंगू के करीब 90 मरीज मिले थे। इस बार संख्या ज्यादा हो गई है। फिलहाल, सभी हॉटस्पॉट पर नियमित दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। लार्वा सर्वे भी कराया जा रहा है। वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडे ने बताया कि शहर में 17 वार्डों के कई मोहल्ला और कॉलोनी में डेंगू के लिहाज से इलाके चिन्हित किए गए हैं। इन इलाकों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान करने के साथ ही नियमित सफाई भी कराई जा रही है।

बढ़ी प्लेटलेट्स की डिमांड

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की तरफ से 1 सितंबर से लेकर 22 नवंबर तक 282 जगह पर फॉगिंग की गई। मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए चुना और एंटी लारवा का भी छिड़काव किया गया। इसके बावजूद डेंगू के मामले में बढ़ोतरी चिंताजनक विषय है। वहीं, दूसरी तरफ डेंगू के बढ़ने के साथ ही प्लेटलेट्स की डिमांड भी बढ़ गई। आईएमए और बीएचयू के ब्लड बैंक से 10 से ज्यादा प्लेटलेट्स की डिमांड की जा रही है, जबकि 2 महीने पहले या आंकड़ा 5 से 7 था। सीएमओ एनपी सिंह ने कहा कि डेंगू पर नियंत्रण रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

Updated on:
26 Nov 2026, 8:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
देव दीपावली पर 11 नहीं, 21 लाख दीयों से जगमग हुए थे घाट, निगम के 250 कर्मचारियों ने संभाली कमान, तुरंत ही कर डाली सफाई

वाराणसी के अधिवक्ता के परिचित पर गाजीपुर में फायरिंग! शादी समारोह में शामिल होने गए थे, बाइक व कार सवार बदमाशों ने की वारदात

ठंड व कोहरे की मार: दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनें लेट, वाराणसी स्टेशन पर परेशान दिखे यात्री

श्रद्धालुओं के गले से लूटते थे चेन, बातों में उलझाकार गहनों पर करते थे हाथ साफ, वाराणसी पुलिस ने दक्षिण भारतीय गैंग के 14 सदस्यों को पकड़ा

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’