वाराणसी

15 टन जीआई पीतल सूप की जबरदस्त बिक्री, अमेरिका-यूरोप तक डिमांड, एनआरआई बने सबसे बड़े खरीदार

Varanasi news: लोक आस्था के महापर्व छठ पर वाराणसी में निर्मित जीआई टैग प्राप्त करीब 15 टन पीतल के सूप की देश और विदेश में जबरदस्त डिमांड देखने को मिली और इसकी रिकॉर्ड बिक्री हुई है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 8:34 AM IST
Varanasi latest news
जीआई टैग प्राप्त पीतल सूप, (Pc-Patrika)

Chhath Puja News: लोक आस्था के महापर्व छठ पर वाराणसी में निर्मित जीआई टैग प्राप्त करीब 15 टन पीतल के सूप की देश और विदेश में जबरदस्त डिमांड देखने को मिली और इसकी रिकॉर्ड बिक्री हुई है। भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ ही अमेरिका, यूरोप और इंग्लैंड में रह रहे प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के बीच काशी की इस अद्भुत हस्तकला का क्रेज तेजी से बढ़ा है। पूर्वांचल के बाजार और निर्यात को मिलाकर इस सीजन में करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार दर्ज किया गया है।

5 हजार सूप का निर्यात

वाराणसी के काशीपुरा के पीतल के कारीगर अनिल कुमार ने बताया कि विदेशों में बसे बिहार व पूर्वाचल के प्रवासी भारतीय अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए काशी में बने पीतल के सूप को प्राथमिकता से खरीद रहे हैं। इस वर्ष बनारस से लगभग 5 हजार पीतल के सूप अमेरिका, यूरोप और इंग्लैंड जैसे देशों में निर्यात किए गए हैं। बाजार में पीतल के सूप 1200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं। वजन और नक्काशी के आधार पर एक सूप का वजन ढाई सौ ग्राम से लेकर डेढ़ किलोग्राम तक होता है। वहीं, इनकी कीमत 400 रुपए से 2 हजार रुपए तक है। टिकाऊ और शुभ माने जाने के कारण लोग बांस के साथ-साथ पीतल के सूप की भी को भी पूजा में शामिल कर रहे हैं।

जीआई एक्सपर्ट डॉ. रजनीकांत ने बताया कि छठ महापर्व पर सूप की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस डिमांड को पूरा करने के लिए काशीपुरा क्षेत्र के लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में बसे 50 से अधिक कुशल कारीगर महीनों पहले से ही इसकी तैयारी में जुट जाते हैं। डॉक्टर रजनीकांत ने बताया कि काशी की यह कलाकारी जीआई टैग प्राप्त है और छठ पूजा जैसे महापर्व में लोग इसकी जमकर खरीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि इस पर बारीक कलाकृतियां उकेरी जाती हैं और रंग एकदम सोने जैसा चमकता रहता है, इस कारण लोग इसकी तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।

ऊकेरी गईं छठ की कलाकृतियां

काशी के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए इन पीतल के सूपों की सबसे बड़ी विशेषता इनकी बारीक और पारंपरिक नक्काशी है। सूप की सतह पर छठ पूजा के प्रतीकों के रूप में विभिन्न फलों और भगवान सूर्य देव की आकर्षक कलाकृतियों की जाती हैं। इसके अगल-बगल जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्थ देती हुई व्रती महिलाओं की आकृतियां भी सजीव नजर आ रही है, जो इन्हें अन्य सामान्य बर्तनों से अलग और बेहद खास बनाती है।

Updated on:
14 Nov 2026, 8:34 AM IST
Published on: