वाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में निर्माण कार्य शुरू, सुबह-शाम सैनिटाइजेशन, मजदूर कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। इसी के साथ ही काशी के 52 अन्य प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य की भी मंजूरी मिली है। कार्यस्थल पर निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य के जाने की अनुमति नहीं है। कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
less than 1 minute read
श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में निर्माण कार्य शुरू, सुबह-शाम सैनिटाइजेशन, मजदूर कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में निर्माण कार्य शुरू, सुबह-शाम सैनिटाइजेशन, मजदूर कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

वाराणसी. श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। इसी के साथ ही काशी के 52 अन्य प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य की भी मंजूरी मिली है। कार्यस्थल पर निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य के जाने की अनुमति नहीं है। कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया,शासन से अनुमति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था और निगरानी कर रही संस्था ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद काम शुरू कराये जाने का फैसला लिया गया। कार्यस्थल पूरी तरह से सील है। यहां बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से बंद है। कर्मचारियों के परिचित या रिश्तेदारों को भी कार्यस्थल पर न आने और न ही मिलने की अनुमति है। काम शुरू कराने से पहले कर्मचारियों और मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

कार्यस्थल के बीच में बचे भवनों में रह रहे लोगों के भी आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। होम डिलिवरी के माध्यम से उन्हें जरूरी सामान पहुंच रहा है। रोजाना काम शुरू करने से पहले और काम बंद करने के बाद कार्यस्थल को सैनिटाइज किया जा रहा है। कार्यदायी एजेंसी अपने कर्मचारियों को मास्क, ग्लब्स मुहैया करा रही है। किसी भी कर्मचारी के स्वास्थ्य में गड़बड़ी आने पर जांच और इलाज की व्यवस्था की गयी है।

अपर जिलाधिकारी-प्रशासन रणविजय सिंह के मुताबिक जिला प्रशासन ने 53 निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दी है। केंद्रीय व राज्यस्तरीय निर्माण एजेंसियां लॉकडाउन के पालन की व्यवस्था की जांच कर रही हैं। सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद अन्य कार्यों को अनुमति दी जाएगी। ज्यादातर कार्य एनएचएआइ की सडक़ों, प्रधानमंत्री आवास आदि से संबंधित हैं।

Published on:
01 May 2020 05:02 pm
Also Read
View All
लखनऊ अग्निकांड के बाद VDA की कार्रवाई, मानक के विपरीत चल रहे 8 कोचिंग संस्थान सील

अब ध्वस्त नहीं होगी 1000 साल पुरानी वाराणसी की गंज शहिदा मस्जिद, रेलवे ने रद्द किया नोटिस, मसाजिद कमेटी ने जताई खुशी

‘हम निपट लेंगे, आप अपना देखें’, वाराणसी में गंज शहिदा मस्जिद के लिए पाक राष्ट्रपति के X पोस्ट पर सपा सांसद अफजाल अंसारी

किसी के पास आग बुझाने वाला यंत्र नहीं तो किसी के पास कर्मचारी नहीं, वाराणसी के कोचिंग सेंटर्स का बुरा हाल, भगवान भरोसे बच्चे

ट्रांसफार्मर जलने पर डिस्कॉम के एमडी का बड़ा एक्शन, XEN और वाराणसी के दो SDO के वेतन से ₹10 लाख की वसूली का आदेश