वाराणसी

Varanasi News:मरुधर एक्सप्रेस से कटे पति,पत्नी और दो बच्चे, घटनास्थल पर अफरातफरी

वाराणसी में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, यहां पति,पत्नी और दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में पत्नी और एक बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है, पति और एक बेटा गंभीर हालत में हैं। सूचना पर GRP, सिविल पुलिस चारों के शिनाख्त की कोशिश में लगे हैं।

less than 1 minute read
Oct 20, 2024

वाराणसी में एक ही परिवार के चार लोग ट्रेन से कट गए, जिनमें पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई है वहीं पति और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बड़ागांव के बीरापट्टी स्टेशन के पास की है।मरुधर एक्सप्रेस से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। यह हादसा है या सुसाइड, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची है। स्थानीय लोग मौजूद हैं।

इमरजेंसी ब्रेक के बाद भी चारो आ गए ट्रेन की चपेट में

घटना रविवार की रात 8.44 बजे की है। तेज रफ्तार मरुधर एक्सप्रेस जैसे ही बीरापट्टी स्टेशन क्रॉस की। तभी चारों ट्रैक पर दिखाई दिए। लोको पायलट ने टक्कर से पहले इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया। लेकिन चारों ट्रेन की चपेट में आ गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना लोको पायलट और गार्ड ने वाराणसी कैंट स्टेशन में मेमो भेजकर दी। इसके बाद लोकल थाना पुलिस को सर्विलांस किया गया। साथ ही मौके पर जीआरपी को भेजा गया। पुलिस टीम ने 50 मीटर की दूरी पर बिखरे शवों को बरामद किया है। इन्हें रेलवे ट्रैक से हटा किनारे रखा गया है। शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद ग्रामीण शव की शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं।

चारों की हुई पहचान

चारों चोलापुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर के नहिया गांव के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान टीटू सिंह और उसका बेटा शुभम (6) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो- पति और बेटा जिंदा है। दोनों को पहले दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Updated on:
20 Oct 2024 10:46 pm
Published on:
20 Oct 2024 10:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर