वाराणसी

Varanasi news : हाईटेंशन तार से सटा इस्लामिक झंडा, करंट के झटके से गिरे आधा दर्जन…जुलूस में मची अफरा तफरी

वाराणसी के सरैया हाजी कटरा से ईद मिलादुन्नवी का जलूस उठा था, जिसमें अकीदतमंद पैदल और वाहनों में सवार थे। सरैया से जूलूस बड़ी बाजार गया था, वहां से लौटते समय जुलूस नक्खीघाट क्रासिंग पहुंचा था।जुलूस के आगे पिकअप पर कई युवक झंडा लेकर सलमान खां बैठा था, झंडे में स्टील की रॉड में लगा था। सलमान के साथ उसके 8 से 10 दोस्त भी सवार थे। क्रासिंग पर पहुंचते ही झंडा रेलवे की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तार टच होते ही तेज झटका लगा। छह लोग नीचे जा गिरे।

2 min read
Sep 16, 2024

सोमवार को बारावफात जुलूस निकालते समय एक बड़ा हादसा हो गया। सहयोग अच्छा था कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 लोग झुलस गए।झुलसे लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान एक पिकअप में लोहे की काफी ऊंची रॉड लगी हुई थी और उस पर इस्लामी झंडा बंधा हुआ था। हाईटेंशन तार के नीचे से गुजरते समय रॉड तार से छू गई।

जैतपुरा में चल रहे जुलूस में झंडे से फैला करंट, आधा दर्जन घायल

जिस दौरान यह हादसा हुआ उसे दौरान जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल थे। पिकअप में सवार लोग और पिकअप से सेट कर खड़े हुए लोग करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि लोग तत्काल नीचे गिर गए जिससे उनकी जान बच गई।यह पूरा मामला वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के नवापुरा का है। यहां सोमवार को सरैया हाजी कटरा से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला था। यह जुलूस सरैया से बड़ी बाजार तक गया था। वहां से लौटते समय जुलूस नक्खीघाट चौराहे के पास पहुंचा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल पिकअप पर कुछ युवक भी सवार थे और उसमें ऊंची रॉड लगी हुई थी।

ये हुए करंट के झटके से घायल

पिकअप पर लगी लोहे की रॉड जब हाईटेंशन तार से छू गई तो पिकअप पर सवार लोगों को करंट का झटका लगा और वे नीचे गिर गए।इस हादसे में जैतपुरा निवासी सलमान, जमील, कोनिया निवासी मनु और इम्तियाज, सरैया निवासी राजा और शाहिद आदि लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि पांच युवक खतरे से बाहर हैं। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Published on:
16 Sept 2024 11:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर