वाराणसी

वाराणसी में आग का गुब्बार, सिलिंडर ब्लास्ट की आशंका, दहशत में लोग

Varanasi Latest News: वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के समीप एक दुकान में अवैध रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट होने की जानकारी सामने आई है..
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 8:50 PM IST
Varanasi News
दूर से दिखा आग का गुब्बार, (Pc-Patrika)

Varanasi News: वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के समीप एक दुकान में अवैध रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक दुकान में अवैध रूप से सिलेंडर रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। इस दौरान ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट इतना भयानक था कि 2 किलोमीटर दूर से ही उसकी आवाज सुनी गई और आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंच गई है। फिलहाल किसी के हताहट होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

कई दिनों से चल रहा था अवैध रिफिलिंग का काम

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के समीप तिवारी गैस रिपेयरिंग के नाम से दुकान है, जिसके मालिक संजय तिवारी अपनी दुकान को वहां संचालित कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने किसी भी प्रकार से गैस फिलिंग का लाइसेंस नहीं ले रखा था। इसी दौरान बताया जा रहा है कि दुकान में गैस चूल्हे के रिपेयरिंग का दौरान सिलेंडर में लीकेज हुआ और अचानक ही सिलेंडर ने आग पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी तरीके से आग पर काबू पा लिया है और इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, दुकान में रखे हुए सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और एक के बाद एक तीन सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और उनमें भी ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान का मालिक इस दौरान घरेलू सिलेंडर से 5 लीटर के सिलेंडर में अवैध रिफिलिंग कर रहा था। इस दौरान यह घटना घट गई।

शिकायत के बाद कार्रवाई ना करने का आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने बताया कि कई दिनों से इस दुकान में अवैध रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई भी जरूरी एक्शन नहीं लिया। लोगों की मानें तो यदि समय रहते प्रशासन मामले का संज्ञान लिया होता तो इस तरह की घटना घटित नहीं होती।

Updated on:
28 Oct 2026, 8:50 PM IST
Published on: