इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरनी थी। पर अचानक तकनीकी खराबी आ गई, फ्लाइट में बैठे यात्री दहशत में आ गए। जब वजह पता चली तो यात्री चौंक गए।
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरनी थी। पर अचानक तकनीकी खराबी आ गई, फ्लाइट में बैठे यात्री दहशत में आ गए। जब वजह पता चली तो यात्री चौंक गए। वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर जब प्लेन उड़ान भरने जा रहा था तो वह अचानक एक पक्षी से टकरा गया। जिसके बाद उसमें तकनीकी खामी आ गई। फ्लाइट वापस एप्रन पर लौटी आई। विमान में कुल 42 यात्री सवार थे। सभी को दिल्ली और मुम्बई जाने वाले इंडिगो के विमान से रवाना किया गया।
विमान वापस एप्रन में आया
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि, इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई 7971 रात साढ़ आठ बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरनी थी। टेक ऑफ करने के थोड़ी ही देर पहले पायलट को विमान से कुछ टकराने का पता चला। इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया। और विमान को वापस एप्रन पर लाने की इजाजत मांगी।
जांच के बाद पता चलेगी वजह - एयरपोर्ट निदेशक
इसके बाद विमान को एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया। रनवे और एप्रन पर जांच किया गया। तो पता चला कि, एक पक्षी का मृत अवशेष मिला है। हालांकि वो कटा नहीं है। संभावना है कि विमान की तेज आवाज से पक्षी की मौत हुई हो। एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि, विमान और यात्री सुरक्षित हैं। विशेषज्ञ विमान की जांच में जुटे हैं। जांच के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
कई बार हुई घटनाएं
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पांच अगस्त 2022 को भी वाराणसी में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। विस्तारा एयरलाइंस के विमान यूके.622 ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मगर, विमान से पक्षी टकराने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
बर्ड हिट या बर्ड स्ट्राइक क्या है जानें
आसमान में उड़ते पक्षी विमान से टकरा जाते हैं। इस घटना को बर्ड हिट या बर्ड स्ट्राइक कहते हैं। यह घटना विमान के टेक ऑफ या लैंडिंग के वक्त अधिक होती है। जब विमान टेक ऑफ या लैंड कर रहा होता है तो एयरपोर्ट के आस-पास उड़ रहे पक्षियों के टकराने का खतरा ज्यादा होता है। पक्षी कम ऊंचाई पर उड़ रहे होते हैं। इससे विमान चपेट में आ जाते हैं। इससे विमान को क्षति पहुंचती है।