scriptउत्तर प्रदेश में आज रहेगा राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज | Lucknow Uttar Pradesh today state mourning national flag will remain half-masted | Patrika News
लखनऊ

उत्तर प्रदेश में आज रहेगा राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में आज रविवार को राजकीय शोक घोषित किया गया है। प्रमुख सचिव जितेन्द्र प्रसाद ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।
 

लखनऊSep 11, 2022 / 07:18 am

Sanjay Kumar Srivastava

उत्तर प्रदेश में आज रहेगा राजकीय शोक, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

उत्तर प्रदेश में आज रहेगा राजकीय शोक, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में आज रविवार को राजकीय शोक घोषित किया गया है। प्रमुख सचिव जितेन्द्र प्रसाद ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से भी 11 सितंबर 2022 को पूरे देश में राजकीय शोक की घोषणा की गयी है। यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दन आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बीते गुरुवार को इंग्लैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं।
राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन अनुभाग जितेन्द्र कुमार की ओर से प्रदेश के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ ही सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए राजकीय शोक की सूचना दी गयी है। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा साथ ही किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक समारोह के आयोजन नहीं किये जाएंगे।
यह भी पढ़ें आखिर बार-बार डीएम आवास में क्यों घुस रहा तेंदुआ, दहशत में कर्मचारी

किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नए राजा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज षष्टम की मौत के बाद महारानी बनी थीं। वे 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रहीं। एलिजाबेथ द्वितीय के चार बच्चे, 8 पोते-पोतियां और 12 परपोते हैं। एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स 3 ब्रिटेन के नए राजा बन गए हैं। महारानी के सबसे बड़े बेटे किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नए राजा बन गए हैं। किंग चार्ल्स ने लेडी डायना स्पेंसर से शादी की है। दोनों के दो बेटे विलियम और हैरी हैं। 1996 में किंग चार्ल्स और डायना स्पेंसर अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में एक कार एक्सीडेंट में डायना स्पेंसर की मौत हो गई थी।

Home / Lucknow / उत्तर प्रदेश में आज रहेगा राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो