वाराणसी

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले, खोली गई थी हिस्ट्रीशीट, वाराणसी पुलिस ने पकड़ा

Varanasi news: वाराणसी पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर उसके उम्र से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पूर्व में आरोपी को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था...
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 8:36 AM IST
Varanasi latest news
पकड़ा गया आरोपी, (Pc- Varanasi Police)

Varanasi Crime News: वाराणसी पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर उसके उम्र से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पूर्व में आरोपी को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। आरोप है कि लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हिस्ट्रीशीटर विशाल कुमार उर्फ विक्की हृदयपुर अंडरपास के पास मौजूद था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से .315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस और एक 9 एमएम का कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी की उम्र 21 वर्ष है, जबकि उसके खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में कुल 22 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

सारनाथ थानाक्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

सारनाथ थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। वह वर्तमान में सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा इलाके में एक मकान में रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक असलहे के साथ किसी वारदात की फिराक में है। इसके बाद तत्काल ही उस इलाके की घेराबंदी की गई। एसओजी प्रभारी गौरव सिंह समेत सारनाथ थाने की पुलिस ने हृदयपुर अंडरपास के पास हाइटेक हॉस्पिटल के सर्विस लाइन से आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी लूट के जरिए अपना जेब खर्च चलता है। उसने कबूल किया कि वारदात के दौरान लोगों को डराते धमकाने के लिए अपने पास अवैध असलहा रखता था। पुलिस के मुताबिक, 2018 से 2026 के बीच सिर्फ सारनाथ थाने में ही आरोपी के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शिवपुर और लालपुर-पांडेयपुर थाने में भी दो-दो मुकदमे दर्ज है। सभी मुकदमे चोरी से संबंधित अपराध में दर्ज किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

झुन्ना पंडित गिरोह में कर चुका है काम

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि चोरी और लूट के मामले में विशाल उर्फ विक्की मुठभेड़ के दौरान दो बार पुलिस की गोली से घायल हो चुका है, लेकिन उसने अब तक अपना अपराध करने का रास्ता नहीं छोड़ा। इससे पूर्व सारनाथ और शिवपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान दो बार उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। करीब 2 महीने पहले ही बात जेल से जमानत पर छूटा था, जिसके बाद फिर से वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी जिला जेल में बंद कई बदमाशों के संपर्क में है। बिहार के कुछ अपराधिक छवि के लोगों के वह संपर्क में था और मादक पदार्थ व असलहों की तस्करी से जुड़े धंधे में घुसने की कोशिश कर रहा था। वह कुख्यात बदमाश झुन्ना पंडित के गिरोह में भी रहकर काम कर चुका है।

Updated on:
28 Nov 2026, 8:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
काशी की 600 साल पुरानी कहानी से रूबरू होंगे जेन-जी, कबीर की जीवनी का सचित्र होगा मंचन: जानें क्या होगा खास

‘दोनों संगठन सक्षम हैं, सभी एक ही दिशा में बढ़ रहे’, पल्लवी पटेल ने सपा-कांग्रेस सीट बटवारे पर किया किनारा; बिना हेलमेट के चलाई स्कूटी

देव दीपावली पर 11 नहीं, 21 लाख दीयों से जगमग हुए थे घाट, निगम के 250 कर्मचारियों ने संभाली कमान, तुरंत ही कर डाली सफाई

55 दिनों में 120 डेंगू पीड़ित! काशी में तीन गुना बढ़ी रफ्तार, प्लेटलेट्स की डिमांड भी दोगुनी

वाराणसी के अधिवक्ता के परिचित पर गाजीपुर में फायरिंग! शादी समारोह में शामिल होने गए थे, बाइक व कार सवार बदमाशों ने की वारदात