वाराणसी

वाराणसी एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए सीधे मिलेगी विमान, सेवा शुरू

वाराणसी एयरपोर्ट से अब सीधे हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। इससे वाराणसी के पर्यटन व्यवस्था में और मजबूती आएगी।

less than 1 minute read
Jul 13, 2024

Varanasi to Hyderabad air service started: यूपी के वाराणसी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हैदराबाद के बीच अकासा एयर की नई सीधी विमान सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। यात्रियों का स्वागत करते हुए एयरलाइंस अधिकारियों ने बोर्डिंग पास सौंपा। पहले दिन एयरपोर्ट से 180 यात्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए। अकासा एयरलाइंस की विमान संख्या क्यूपी 1633 ने हैदराबाद से अपने निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे 182 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी और वाराणसी सुबह 8.15 बजे पहुंचा। वाराणसी से 180 यात्रियों को लेकर विमान संख्या क्यूपी ने 1634 सुबह 8.55 बजे उड़ान भरी और सुबह 11.05 बजे हैदराबाद पहुंचा। एयरलाइंस के अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि धार्मिक नगरी से हैदराबाद का जुड़ाव और आसान हो गया। इससे पर्यटकों को काफी राहत होगी।

इंटेलिजेंस यूनिट का भी हुआ उदघाटन (Varanasi to Hyderabad air service)
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधान आयकर निदेशक (जांच) मीता सिंह ने किया। इस यूनिट के जरिये एयरपोर्ट पर नगदी, स्वदेशी बहुमूल्य धातुएं पकड़े जाने पर जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। अपर आयकर निदेशक (जांच) अतुल कुमार पांडेय की अगुवाई में इस यूनिट का संचालन होगा।
माना जा रहा है कि वाराणसी अब बहुत बड़े बिजनेस हब के रूप में विकसित हो चुका है। ऐसे में सतर्कता को देखते हुए ही एंयर इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की गई है। उद्धाटन में विशिष्ट अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त (समीक्षा एकक) हरगोविंद सिंह, एयरपोर्ट के रीजनल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डीके गौतम, सीआईएसएफ के कमांडेंट प्रभात रंजन मिश्रा, आयकर अपर आयुक्त जीपी सिंह, अपर आयकर आयुक्त अरविंद रावत मौजूद रहे।

Published on:
13 Jul 2024 08:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर