वाराणसी

Varanasi Youth Congress ने भी मनाया PM मोदी का जन्मदिन, पहनाई माला

-Varanasi Youth Congress ने विरोध स्वरूप पीएम के चित्र पर महंगी सब्जियों की माला पहनाई
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2019, 6:41 PM IST
पीएम मोदी
पीएम मोदी

वाराणसी. समूचा देश 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मना रहा है। उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में भी भाजपा के लोग सुबह से ही जश्न के मुड में हैं। ऐसे में Varanasi Youth Congress कार्यकर्ताओं ने भी पीएम का जन्मदिन मनाया वह भी खास तौर तरीके से। प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना भी की।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार को जम कर कोसा। महंगाई से लेकर कानून व्यवस्था, बेटियों के साथ आए दिन हो रही छेड़खानी, पार्टी के नेताओं के बलात्कार के आरोप में फंसने के बावजूद उन्हें हर संभव बचाने की कोशिश का आरोप भी लगाया।

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री पर विकास के नाम पर लोगों को झुनझुना थमाने का आरोप भी मढा। साथ ही आर्थिक मंदी और महंगाई को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री की तस्वीर पर महंगी सब्जियों की माला पहनाई।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल में पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बलात्कार, हत्या का बोलबाला है। कहा कि उन्होंने एक नोटबंदी के फैसला कर आम लोगों से उनकी रोजी रोटी छीन ली। हर शख्स हरदम भयभीत रहता है कि कब कौन सा फरमान जारी हो जाएगा कि जैसे-तैसे जी रहे हैं उसमें भी खलल पड़ जाए।

इस मौके पर हरीश मिश्रा, एडवोकेट विक्रांत सिंह, नवीन चौबे, अफजल अराफात, विजय उपाध्याय, रंजत सेठ, देवी प्रसाद यादव, महताब अहमद अहमद, आशीष केशरी, अंशु प्रजापति, चंद्रेश पांडेय, मंगला प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।

Published on: