वाराणसी

सीएम योगी की चेतावनी फिर दरकिनार, तय समय में नहीं हो पायेगा यह काम

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का हाल , मंत्री से लेकर अधिकारी तक खेल में जुटे
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 5:30 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी दरकिनार हो गयी है और निर्धारित समय 31 मार्च तक वरुणा कॉरीडोर का काम पूरा नहीं हो पायेगा। सपा सरकार के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीएम योगी ने भी रूचि दिखायी थी लेकिन सीएम योगी के मंत्री व अधिकारी के खेल के चलते यह प्रोजेक्ट निर्धारित समय तक पूरा नहीं हो पायेगा।
यह भी पढ़े:-गोरखपुर में मिली हार के बाद पीएम मोदी ने सीएम योगी को दिया तगड़ा झटका, चहेते अधिकारी को प्रदेश से बाहर भेजा




पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में ही सीएम योगी के आदेश पर स्थानीय अधिकारी गंभीरता नहीं दिखाते हैं। वरुणा कॉरीडोर को लेकर तीन अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और प्रमुख सचिव ने साफ कहा था कि सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता निर्धारित अवधि तक काम पूरा नहीं करते हैं तो अभी इस्तीफा दे। बाद में इसे स्वीकार कर लिया जायेगा। इसके बाद भी वरुणा कॉरीडोर निर्धारित समय तक नहीं बन पायेगा। अभी लगभग 30 प्रतिशत काम बाकी है। इससे साफ संकेत है कि सीएम योगी के प्राथमिकता वाले काम पर भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं।
यह भी पढ़े:-अभियान के दूसरे दिन तेलियाबाग पर तोड़ा गया अतिक्रमण, सड़क चौड़ी करने से नहीं लगेगा जाम

IMAGE CREDIT: Patrika

वरुणा में बचा है सीवर का पानी, गर्मी आने से पहले ही अधिकांश जगह सूख गयी नदी
वरुणा नदी को नयी जीवन देने के लिए ही वरुणा कॉरीडोर परियोजना शुरू की गयी थी, लेकिन मंत्री व अधिकारियों के खेल के चलते बनने से पहले ही परियोजना दम तोड़ती नजर आ रही है। है। वरुणा के दोनों पुल के पास की बात की जाये तो वहां पर जो थोड़ा पानी दिखता है वह सीवर का है अधिकांश जगह नदी सूख गयी है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर के बाद बीजेपी को झटका दे सकता है अपना दल, आयेगा सियासी तूफान

गोरखपुर व फूलपुर चुनाव में मिली है हार, जनता के सामने आ रही सच्चाई
बीजेपी को फूलपुर व गोरखपुर चुनाव में हार मिली है जनता के सामने भगवा पार्टी की सच्चाई सामने आने लगी है। सीएम योगी से लेकर उनके मंत्री व विधायक तक सभाओं में अखिलेश यादव व मायावती की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं लेकिन उनकी सरकार का एक साल के काम से ही जनता मायूस हो गयी है इसका सबसे बड़ा उदाहरण वरुणा कॉरीडोर है जो भ्रष्टाचार व विभागीय उदासीनता के चलते दम तोडऩे के कगार पर है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में साल भर में सीएम योगी सरकार पर उठे पांच सवाल, जानकर रह जायेंगे हैरान

Published on:
Also Read
View All