वाराणसी

तो क्या सीएम योगी के अधिकारी अब लेंगे इनसे इस्तीफा, 31 मार्च को खत्म हो जायेगी प्रोजेक्ट को पूरा करने की मियाद

फटकार व चेतावनी पर चल रही यूपी सरकार की फिर होगी अग्निपरीक्षा, गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद दिखायी जा रही सख्ती
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2018, 12:14 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि आप लोग अभी इस्तीफा दे। यदि तय समय में काम नहीं होता है तो इस्तीफा स्वीकार कर लिया जायेगा। निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद मुख्य अभियंता को निलंबित किया जायेगा। बनारस में ही यह चेतावनी मुख्य सचिव राजीव कुमार ने 9 फरवरी को 2018 को दी थी। कमिश्ररी सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा था कि निर्धारित समय तक वरुणा कॉरीडोर को पूरा कर दिया जाये। निर्धारित अवधि बीतने में एक दिन बाकी है और अभी तक वरुणा कॉरीडोर का काम पूरा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े:-फूड पॉइजनिंग का इलाज करने के बाद थमा दिया 50 हजार का बिल, विदेशी महिला ने दर्ज कराया मुकदमा


IMAGE CREDIT: Patrika

मुख्य सचिव राजीव कुमार ने 9 फरवरी को समीक्षा बैठक के दौरान वरुणा कॉरीडोर को लेकर की गयी भ्रामक रिपोर्ट पर सख्त नाराजगी जतायी थी और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को कहा था कि यदि निर्धारित अवधि तक काम नहीं होता है तो आपको निलंबित कर दिया जायेगा। इसके बाद मुख्य अभियंता से कहा था कि अभी इस्तीफा दें ताकि तय सीमा में काम पूरा नहीं होता है तो इस्तीफा स्वीकार कर लिया जायेगा। सवाल उठता है कि एक दिन बाद ३१ मार्च बीत जायेगा और वरुणा कॉरीडोर का काम पूरा नहीं हुआ है इसके चलते मुख्य सचिव अपनी चेतावनी के अनुसार कार्रवाई करेंगे या फिर चेतावनी व फटकार लगा कर काम चलाते रहेंगे।
यह भी पढ़े:-सारी ताकत लगाने के बाद भी बीजेपी नहीं खोज पायी इन नेताओं का विकल्प, लोकसभा चुनाव में देनी होगी सीट

गोरखपुर व फूलपुर चुनाव में मिली हार के बाद सख्त हुई है यूपी सरकार
गोरखपुर व फूलपुर में मिली हार के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार कुछ सख्त हुई है। ऐसे मेें अब देखना है कि वरुणा कॉरीडोर को लेकर क्या कार्रवाई होती है। लखनऊ के रिवर फ्रंट को लेकर ईडी तक ने अभियंताओं पर मुकदमा दर्ज किया है बनारस में वरुणा कॉरीडोर के निर्माण सामग्री में आग लग गयी थी और काफी हप्तों तक काम भी बंद था। कुछ अभियंताओं को निलंबित किया गया था लेकिन किसी पर असर नहीं हुआ। सीएम योगी सरकार की एक और अग्रिपरीक्षा 31 मार्च के बाद होगी। इस बार देखना है कि प्रोजेक्ट को लेकर मनमानी करने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
यह भी पढ़े:-यह वह पांच कारण है जो सीएम योगी पर उठा रहे बड़ा सवाल, बैकफुट पर आयी बीजेपी

Published on:
Also Read
View All
एयर शो में शामिल होने काशी पहुंचे रक्षा मंत्री और सीएम योगी, रविवार को आएंगे पीएम, जानें क्या है कार्यक्रम

‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह