
वाराणसी. शहर में बड़ी-बड़ी दुकाने बन गयी है और दुकानों में पार्किंग के लिए बेसमेंट में जगह भी बनायी गयी है लेकिन बेसमेंट में पार्किंग होने की जगह दुकाने चलायी जा रही है जिसके चलते सड़क पर वाहन खड़ा होते हैं और यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। गुरुवार की रात को बेसमेंट पार्किंग की जांच के लिए खुद वीडीए वीसी राजेश कुमार ने दशाश्वमेध वार्ड का स्थालीय निरीक्षण किया। पार्किंग में बनी दुकानों को हटाने का निर्देश देने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
यह भी पढ़े:-वाहनों का चालान काटे जाने से नाराज व्यापारियों ने घेरा थाना, एसएसपी से वार्ता के बाद खत्म हुआ गतिरोध
वीडीए वीसी ने सिगरा -रथयात्रा मार्ग स्थित टीवीएस शोरूम, रेमंड शाप, सुमंगलम, मुफ्ती शोरूम, पेंटालूंस, एसीएम वैस्ट स्टोर, स्वास्तिक सिटी सेंटर, कुबेर काम्लेक्स, स्वर्ण कला केन्द्र का निरीक्षण किया। कही पर बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा नहीं है तो कही पर पार्किंग में दुकान चलायी जा रही था। कुबेर कॉप्लेक्स का गेट व अन्य निर्माण अतिक्रमण करके बनाया गया था। वीडीए वीसी ने तुरंत ही सभी लोगों को पार्किंग स्थल खाली करके वाहन खड़ा करने की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही कुबेर कॉप्लेक्स की दीवार व गेट नहीं हटाने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। वीडीए वीसी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े:-युवक ने लॉकअप में ब्लेड से किया खुद को लहूलुहान, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस की खराब यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त नाराजगी जतायी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है जिसके पहले अधिकारियों को यातायात व्यवस्था में सुधार करने की चुनौती मिली है। यातायात व्यवस्था में अवैध पार्किंग बड़ी बाधा है जिसके लिए ही बड़े व्यवसायिक भवनों की पार्किंग व्यवस्था को ठीक कराया जा रहा है जिसके लिए वीडीए वीसी को खुद कार्रवाई करनी पड़ रही है।
यह भी पढ़े:-अतिक्रमण हटाने के लिए फिर सड़क पर उतरे एसएसपी, दुकानदारों को दी चेतावनी