वाराणसी

जिला अस्पताल का लैब बना मैखाना, जमकर छलका जाम, वीडियो वायरल

वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में शराब पीने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ कर्मचारी लैब में बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सीएमएस ने कहा है की टीम गठित कर जांच की जाएगी...

less than 1 minute read
Mar 14, 2026
Pc-patrika

वाराणसी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि अस्पताल के लैब में बैठकर कर्मचारी शराब पी रहे हैं। इसके साथ ही नॉनवेज का भी आनंद लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस लैब में ब्लड सैंपलिंग की रिपोर्ट तैयार की जाती है। घटना संज्ञान में आने के बाद सीएमएस ने मामले में जांच करने की बात की है।

नॉनवेज खाते दिख रहे कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल के लैब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल के कुछ कर्मचारी लैब में बैठकर शराब पीते और नॉनवेज खाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान ही लैब टेक्नीशियन और संविदा कर्मचारियों ने अस्पताल को मैखाना बना दिया है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि पत्रिका की टीम नहीं करती।

दोषियों पर होगी कार्रवाई: सीएमएस

वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएस आरएस राम ने कहा है कि मामले की जानकारी मुझे आज ही हुई है। वीडियो के आधार पर जो लोग दिख रहे हैं उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में एक जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों का विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल की कार्याप्रणाली पर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस शराब पार्टी में नॉनवेज बाहर से मंगाया गया था और कुछ कर्मचारी जो संविदा पर अस्पताल में कार्यरत हैं, उन्होंने इस शराब पार्टी का आयोजन किया था। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Updated on:
14 Mar 2026 08:55 pm
Published on:
14 Mar 2026 08:53 pm
Also Read
View All
मनीष सिंह हत्याकांड: प्रदर्शन की सूचना मिलते ही छवानी में तब्दील हुआ वाराणसी जिला मुख्यालय, कई संगठनों के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

पूर्वांचल से जुड़े लखनऊ बिल्डर हत्याकांड के तार, वाराणसी समेत कई जिलों में पुलिस ने डाला डेरा, गोली मारकर हुई थी हत्या

दंपति के निजी वीडियो इंस्टा पर, पुलिस नहीं सुनी तो कोर्ट ने दिया FIR का आदेश, डाली गई 200 Video, वाराणसी का मामला

पत्नी की बेवफाई का मिला सबूत तो पति ने छोड़ा साथ, वाराणसी में पति-पत्नी और ‘वो’ की अनोखी कहानी

चंदौली कोर्ट बना रही संस्था ही बनाएगी वाराणसी कोर्ट की डिजाइन, शासन को भेजा गया प्रस्ताव, एक ही छत के नीचे होंगी सारी सुविधाएं