वाराणसी

लॉटरी से निकलेगी पांचो विधानसभा के लिए वीवीपैट की सूची

25-25 पर्चियों का बनाया जाएगा बंडलपारदर्शी बॉक्स में रखी जाएंगी ये पैकेट्स

less than 1 minute read
May 20, 2019
vvpat

वाराणसी. 17वीं लोकसभा के लिए 19 मई को हुए मतदान के बाद अब 23 मई को मतगणना होगी। इस बार संसदीय क्षेत्र की हर विधानसभा से 5-5 वीवीपैट की पर्चियों की गिनती होनी है। लिहाजा हर विधानसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट सूची निकाली जाएगी, वह भी लॉटरी से। इसके बाद ईवीएम व वीवीपैट पर्चियों का मिलान होगा। फिर शुरू होगी मतों की गिनती।

मतों की गिनती के लिए 25-25 पर्चियों का बंडल बना कर पारदर्शी बॉक्स में रखा जाएगा। यहां बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हर विधानसभा से पांच-पांच वीवीपैट पर्चियों का ईवीएम से मिलान करने का आदेश दिया है।

ऐसे में 23 मई को पहड़िया मंडी में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। साढ़ आठ बजे से ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक लॉटरी के मार्फत पांच वीवीपैट की सूची निकाली जाएगी। उसके बाद पर्चियों की गिनती होगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Published on:
20 May 2019 03:23 pm
Also Read
View All
पत्नी की बेवफाई का मिला सबूत तो पति ने छोड़ा साथ, वाराणसी में पति-पत्नी और ‘वो’ की अनोखी कहानी

चंदौली कोर्ट बना रही संस्था ही बनाएगी वाराणसी कोर्ट की डिजाइन, शासन को भेजा गया प्रस्ताव, एक ही छत के नीचे होंगी सारी सुविधाएं

Bakrid 2026: 800 मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज, बकरीद पर वाराणसी में चाक चौबंद व्यवस्था, शहर मुफ्ती ने की खास अपील

हरियाली के साथ यूपी का सबसे ऊंचा शिवलिंग! काशी में तैयार होगा ‘हाईटेक’ पार्क, 100 करोड़ से अधिक का है बजट

BHU के छात्रावास के मेस में सब्जी में मिली मरी हुई छिपकली, छात्रों में आक्रोश, पहुंचे प्रोक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी