वाराणसी

Weather Alert-मौसम में हुआ बदलाव, सुबह छाया रहा कोहरा, अब बढ़ेगी ठंड

न्यूनतम तापमान में होगा गिरावट, चलेगी ठंडी हवा

2 min read
Nov 26, 2019
Fog

वाराणसी. मौसम में बदलाव होने लगा है। बीती देर रात से पूर्वांचल में कोहरे का असर दिखायी देने लगा है। मंगलवार को बनारस की सुबह भी कोहरे की चादर से ढकी रही। दिन चढऩे के साथ ही कोहरा खत्म हो गया। जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से दिखायी देने लगा है। संभावना जतायी गयी है कि 24 घंटे के अंदर ही ठंडी हवा चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-जम्मू-कश्मीर का कोल्ड फ्रंट बढ़ायेगा ठंड, मौसम में होगा बदलाव

IMAGE CREDIT: Patrika

पूर्वांचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही कोहरा अपना असर दिखा रहा था लेकिन अब शहरों में भी कोहरा पडऩे लगा है। पहले हल्का कोहरा हो रहा था अब घना कोहरा होने से लोगों की समस्या बढ़ गयी है। बीती देर रात से ही शहर कोहरे की चादर से ढका हुआ था। सुबह की शुरूआत भी कोहरे के साथ हुई थी लेकिन दिन चढऩे के साथ कोहरा खत्म हो गया। आसमान में अभी हल्के बादल छाये हुए हैं। बादलों के कारण ही भगवान भास्कर की चमक कुछ देर के लिए फीकी पड़ जा रही है। जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में बदलाव हो रहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ का काशी आगमन 26 को, रात में इस प्रोजेक्ट का करेंगे निरीक्षण

24 घंटे में चलेगी ठंडी हवा
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय की माने तो पश्चिम विक्षोभ के चलते वार्म फ्रंट गुजरा था इससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब 24 घंटे के अंदर इसका कोल्ड फ्रंट गुजरने की संभावना है ऐसा होने पर न्यूनतम तापमान गिरेगा और ठंड में वृद्धि होगी। वैसे भी नवम्बर के अंतिम सप्ताह से अच्छी ठंड पडऩे की उम्मीद रहती है उसी अनुसार मौसम में बदलाव होगा।
यह भी पढ़े:-पश्चिम बंगाल में करोड़ों के गबन का आरोपी बनारस से गिरफ्तार

Published on:
26 Nov 2019 12:08 pm
Also Read
View All