31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ का काशी आगमन 26 को, रात में इस प्रोजेक्ट का करेंगे निरीक्षण

जिला प्रशासन ने तेज की तैयारी, शहर में ही करेंगे रात्रि प्रवास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Nov 2019, 2:10 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ का 26 नवम्बर को आगमन होगा। पूर्व दौरे की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री रात में शहर का निरीक्षण करेंगे। जिला प्रशासन ने सीएम के आगमन को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-जम्मू-कश्मीर का कोल्ड फ्रंट बढ़ायेगा ठंड, मौसम में होगा बदलाव

पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम को लेकर यूपी सरकार तेजी से काम रही है। कैबिनेट मंत्रियों की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए बजट तक पास हो चुका है। लगभग 98 प्रतिशत भवनों का अधिकग्रहण हो चुका है जो भवन बचे हुए हैं उन्हें भी मुआवजा देकर सरकार लेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को बनारस में आयेंगे। सर्किट हाउस में विकास कार्य की समीक्षा के बाद काशी विश्वनाथ कॉरीडोर जा सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ स्थलीय निरीक्षण करके जानेंगे कि योजना कहा तक पहुंची। सर्किट हाउस में ही रात्रि प्रवास करने के बाद सीएम योगी २७ नवम्बर को सुबह झाखंड में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने जायेंगे।
यह भी पढ़े:-शातिर अपराधी झुन्ना पंडित की मां रखती थी कमाई का हिसाब, पुलिस ने बेटे सहित किया गिरफ्तार

यूपी सरकार को जल्द से जल्द कारीडोर को पूरा करने की मिली है चुनौती
पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के चलते यूपी सरकार को काशी विश्वनाथ कॉरीडोर को जल्द से जल्द पूरा करने की चुनौती मिली है। लोकसभा चुनाव 2019 की अधिसूचना जारी होने से पहले पीएम मोदी ने अपने हाथों से इस योजना का शिलान्यास किया था उस समय कहा था कि यदि यूपी में पहले ही बीजेपी की सरकार बन जाती तो इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन हो गया होगा। पीएम ने साफ संकेत दिया था कि जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाये। केन्द्र की सत्ता में बीजेपी के फिर आने के बाद प्रोजेक्ट को लेकर काम तेज किया गया है।
यह भी पढ़े:-गोविंदा ने महाराष्ट्र के नये सीएम को दी बधाई, कहा दोस्तों के लिए किया था चुनाव प्रचार