31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोविंदा ने महाराष्ट्र के नये सीएम को दी बधाई, कहा दोस्तों के लिए किया था चुनाव प्रचार

मैं दिखावा नहीं करता, राजनीति समझ नहीं आयी इसलिए दूर हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Nov 2019, 6:54 PM IST

Actor Govinda

Actor Govinda

वाराणसी. महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी ने बाजी पलटते हुए अपनी सरकार बना दी है। देवेन्द्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली है। महाराष्ट्र के राजनीतिक घमासान पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। बनारस आये फिल्म स्टार गोविंदा ने मीडिया से खुल कर अपनी बात कही। कहा कि राजनीति से दूर हुए 15 साल हो गये हैं इसलिए अब टिप्पणी नहीं करता हूं।
यह भी पढ़े:-गंगा की तहलटी मिट्टी में घुली प्लास्टिक सदियों नहीं खत्म होती, पहली बार हो रहा सर्वे

गोविंदा ने कहा कि वह किसी भय व कटुता वजह नहीं है। राजनीति का बहुत ज्ञाता नहीं हूं इसलिए टिप्पणी नहीं करता हूं। चुनाव में प्रचार के प्रश्र पर कहा कि वह तो दोस्तों के लिए गया था यह मेरा व्यक्तिगत दौरा था। उन्होंने कहा कि मेरे मन में आया था कि महाराष्ट्र में जो भी होगा। वह २१ के बाद होगा। ऐसा हुआ भी। मीडिया ने पूछा कि गोविंदा आजकल ज्योतिष पर बहुत फोकस कर रहे हैं इस पर कहा कि मैं दिखावा नहीं करता हूं। मेरी माता निर्मला देवी का जन्म काशी में हुआ था। काशी विश्वनाथ की कृपा से ही मुझे यह तरक्की व शौहरत मिली है। मां बाद में साधु हो गयी थी। मुझे पूजा-पाठ में यकीन है यह सभी करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय क्रिया हो रही है उसे ध्यान से देखना चाहिए। इसके बाद प्रतिक्रिया देनी चाहिए। यदि कोई रियेक्टर हो जायेगा तो वह एक्टर नहीं रह पायेगा। महाराष्ट्र की राजनीति में रहने के दौरान कुछ संगठनों द्वारा उत्तर भारतीय पर निशाना साधने के प्रश्र पर कहा कि जब मैं कांग्रेस में था तो उस समय ऐसी स्थिति बन गयी थी कि एक ने तुझको जन्म दिया, एक ने पाला। कन्हैया किसे कहेगा तु मैया। राजनीति कभी सीधी व सरल नहीं होती है। उसी समय लोगों से कहा था कि यह कियेटेड है जो बाद में बंद हो गया था। एक नागरिक के तहत देश का नेतृत्व कैसा चल रहा है इस प्रश्र पर गोविंदा ने कहा कि देशकाल व परिस्थिति के अनुसार किसी तरह की तकलीफ नहीं है आगे भी नहीं आये। ऐसी उम्मीद करता हूं। महाराष्ट्र के नये सीएम देवेन्द्र फडणवीस को शुभकामना दी।
यह भी पढ़े:-कुश्ती दंगल में पहुंचे अभिनेता गोविंदा, पहलवानों के साथ खिचवायी फोटो