वाराणसी

मौसम विभाग का पूर्वांचल के जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 11 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है हवा

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, इसी महीने वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में हीट वेव का प्रभाव दिखने की संभावना प्रबल है। वाराणसी का तापमान 40°C से भी ऊपर चला जाएगा। मौसम वैज्ञानियों ने कहाकि, सतर्क रहने की जरूरत है।
2 min read
Feature image

यूपी के मौसम में जरा सा भी बदलाव नहीं हो रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। कुछ जिलों में पारा 40°C छूने भर से रह गया। मौसम वैज्ञानिक हैरान है कि, मार्च में इतनी गर्मी क्यों? इस बीच मौसम विभाग का अलर्ट है कि, इसी महीने वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में हीट वेव का प्रभाव दिखने की संभावना प्रबल है। वाराणसी का तापमान 40°C से भी ऊपर चला जाएगा। मौसम वैज्ञानियों ने कहाकि, सतर्क रहने की जरूरत है।

हवा की स्पीड 11 किमी प्रति घंटा

पूर्वांचल में सुबह, दोपहर और शाम में अब गर्म हवाएं चलने लगी है। वाराणसी में इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5°C ऊपर है। हालांकि आज सुबह से ही वाराणसी में पश्चिम की ओर से 11 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है। यह हवा भी गर्मी को कम करने में बेअसर साबित हो रही है।

वाराणसी का औसत तापमान 24°C

इस समय वाराणसी का औसत तापमान 24°C है। वहीं, ह्यूमिडिटी महज 39% दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हीट वेव क्या होता है जानें?

मैदानी इलाकों के लिए, अधिकतम तापमान 40°C से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5°C अधिक होने पर गर्मी की लहर या हीट वेव घोषित की जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य तापमान से 6.5°C से अधिक होने पर गंभीर गर्मी की लहर घोषित की जाती है।

मार्च अंत में बढ़ जाएगी गर्मी

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि, मार्च के अंत तक गर्मी काफी बढ़ जाएगी। मौसम के इस बदलाव से काफी बचकर रहने की जरूरत है।

Updated on:
27 Mar 2022 02:24 pm
Published on:
27 Mar 2022 02:24 pm
Also Read
View All