8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates : यूपी में सबसे ठंडा रहा मुजफ्फरनगर और सबसे अधिक गर्म रहा सुल्तानपुर, यूपी में अभी नहीं होगी बारिश

Weather Updates मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, आने वाले दिनों में यूपी में 42 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 16.0 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Mar 2022, 10:23 AM IST

today_weather.png

Weather

मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, आने वाले दिनों में यूपी में 42 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 16.0 डिग्री, नजीबाबाद में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में एक बार फिर अधिकतम तापमान सुल्तानपुर में 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। उसके बाद प्रयागराज और वाराणसी में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात तो कुछ ठंडी थी पर सुबह से तेज धूप की वजह से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। वैसे तो मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम 37.6 और न्यूनतम तापमान 20.2 दर्ज किया गया है। सुबह 9.30 पर लखनऊ का तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे आज यूपी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमनान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मार्च में एक भी पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया

यूपी में इन दिनों गर्मी पूरे शबाब पर है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में बेहद तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इस साल माना जा रहा है कि गर्मी का मौसम समय से पहले आ गया है। मार्च में जिस तरह से गरमी बढ़ रही है जनता बेहद परेशान है। मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं, ‘आम तौर पर मार्च माह में एक या दो पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो जाते हैं, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है। लेकिन इस बार मार्च में एक भी पश्चिमी विक्षोभ तैयार नहीं हुआ और न ही अगले एक सप्ताह तक ऐसी कोई संभावना है। ऐसे में गर्मी और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : मार्च में भारी गरमी से मौसम विज्ञानी हैरान, आईएमडी ने खोला राज एंटी साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन है वजह

उत्तर-पश्चिम की गर्म हवाओं ने बढ़ाया यूपी का ताप

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान बढ़ रहा है। गर्मी अधिक होने की वजह से दोपहर के वक्त लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं चल रही हैं जिसका असर दिख रहा है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें : Weather Updates : मौसम विभाग का अलर्ट मार्च में पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, झांसी रहा यूपी का सबसे गर्म शहर