यूपी में रविवार को झांसी सबसे ज्यादा गर्म रहा। झांसी का रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ताज्जुब की बात यह है कि, ये इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान भी 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस महीने पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।