UP Weather Report Today. यूपी का मौसम अब स्थिर हो गया है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी से लोग अब झुलसने लगे हैं। मौसम विभाग का अपडेट है कि, अगले दस दिनों तक मौसम साफ रहेगा। सिर्फ होली के दिन मौसम में कुछ परिवर्तन का अंदेशा है। संभावना जताई जा रही है कि कुछ बूंदाबांदी हो सकती है। अगले सप्ताह तक तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बाकी राजधानी लखनऊ में सुबह मौसम बिल्कुल साफ रहा। और मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई अधिक परिवर्तन नहीं होना वाला है। यूपी के बड़े जिलों में मौसम कैसा रहेगा, जानें।