वाराणसी

Weather Alert-हांड कंपा देने वाली ठंड से कांपते रहे लोग, न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.6 डिग्री सेल्सियस

शीतलहर के आगे राहत के सारे उपाय बेकार, सीजन का रहा सबसे ठंडा दिन
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2019, 7:16 PM IST
Cold Weather
Cold Weather

वाराणसी. पूर्वांचल में पड़ रही हांड कपा देने वाले ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा और न्यूनतम तापमान गिर कर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले यही तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं हुई है और वह 15 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आने वाले 24 घंटे में ऐसी ही ठंड पडऩे की संभावना है उसके बाद जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ का वार्म फ्रंट यहां पर पहुंचा तो ही तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़े:-UP कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अनुराग सिंह अध्यक्ष, सचिन सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

शीतलहर की चपेट में पूरा पूर्वांचल है। गुरुवार की सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई थी। बर्फीली हवाओं के चलते लोगो का घर से निकलना कठिन हो गया था। सर्द हवाओं के आगे राहत के सारे उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली थी लेकिन सर्द हवाओं के आगे भगवान भास्कर की किरणे टिक नहीं पायी। कुछ देर बाद धूप का असर खत्म होते ही फिर से हांड कंपाने वाली ठंड पडऩी शुरू हो गयी है। पिछले तीन दिन की बात की जाये तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर चुका है। हवा में इतनी ठंड है कि टोपी व दस्ताने भी काम नहीं आ रहे हैं। शाम के बाद सड़कों पर भीड़ कम हो जा रही है। दिन ढलने के साथ ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-सूर्यग्रहण पर सुबह छह बजे से इतने घंटे बंद रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर का कपाट

आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ का वार्म फ्रंट
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आया है उसका वार्म फ्रंट 24 घंटे के बाद पूर्वांचल में आ सकता है। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद 21 दिसम्बर के बाद बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। एक बार मौसम साफ होगा तो फिर से तापमान में तेजी से गिरावट होगी और फिर से ठंड में वृद्धि हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-एडीजी जोन ने कहा कि अलर्ट पर है पुलिस प्रशासन, कायम है शांति व्यवस्था

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी