वाराणसी

Weather Alert- मौसम में बही बदलाव की बयार, हो सकती है बारिश

13 को पानी बरसने की सबसे अधिक संभावना, दो दिन बाद आसमान साफ होते ही गिर जायेगा न्यूनतम तापमान
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 5:49 PM IST
Weather Alert
Weather Alert

वाराणसी. मौसम में बदलाव की बयार बह रही है। गुरुवार को दोपहर से आसमान में बादल छा गये और हवाएं चलने लगी है। जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 13 व 14 दिसम्बर को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ होते ही पूर्वांचल में तेजी से न्यूनतम तापमान गिरेगा। IMD की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े:-Travel-वातानुकूलित होगी ई-बस, इतना हो सकता है किराया

IMAGE CREDIT: Patrika

जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिम विक्षोभ आया है। यह काफी असरदार होने वाला है। सक्रिय सिस्टम के चलते एक साईक्लोनिक सिस्टम भी बना हुआ है जिससे एक ट्रफ रेखा बिहार तक बनी हुई है। इसके चलते पूर्वी यूपी में पुरवा हवा बहने लगी है, जो बारिश होने के लिए बहुत जरूरी है। पूर्वांचल में 13 व 14 दिसम्बर को बारिश होने की संभावना है। 13 को पानी बरसने की अधिक संभावना है। पूर्वी यूपी के प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़ व उसके आस-पास के इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जतायी जा रही है। यदि बारिश हो जाती है तो तेजी से ठंड में वृद्धि होनी तय है। न्यूनतम व अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पूर्वांचल पर कोहरे का साया भी गहरा हो जायेगा। वैसे में पौष माह आरंभ होने वाला है, जिससे कड़ाके की ठंड का मौसम माना जाता है।
यह भी पढ़े:-NRC के नाम पर नार्थ ईस्ट के लोगों को किया जा रहा गुमराह-अनिल राजभर

जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव हो चुका है। पुरावा भी चलने लगी है। आसमान साफ होते ही कड़ाके की ठंड पडऩे लगेगी। उन्होंने कहा कि अधिक बारिश होने की उम्मीद नहीं है। कही हल्की तो कही मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल सरनाथ में मिलती है इतनी शांति, बार-बार जाने का करेगा मन

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी