वाराणसी

देव दीपावली पर योगी सरकार की नई पहल, गोबर से बनाए दीयों से चमकेंगे काशी के घाट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। इन प्रयासों से महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। इसी सिलसिले में देव दीपावली पर योगी सरकार ने एक नई पहल शुरू की है।
less than 1 minute read
Nov 10, 2024
Dev Diwali

वाराणसी जिले में देव दीपावली के मौके पर गाय के गोबर से बने दीपों का निर्माण किया जा रहा है। इससे दो बड़े फयदे देखने को मिलेंगे। इससे ना सिर्फ महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है बल्कि ये पर्यावरण फ्रेंडली भी है।

30,000 गोबर से बने दीप बनाने का है लक्ष्य

देव दीपावली के मौके पर वाराणसी के घाटों पर लाखों दीप जलाने की तैयारी हो रही है। खास बात यह है कि इन दीपों का निर्माण गाय के गोबर से किया जा रहा है और यह कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। 7 स्वयं सहायता समूहों की 25 परिवारों की महिलाएं इस कार्य में जुटी हुई हैं और उनका लक्ष्य 30,000 गोबर से बने दीप तैयार करना है।

बढ़ गया रोजगार और मुनाफा

पहले जहां देव दीपावली पर महिलाएं मुश्किल से 400-500 रुपये कमाती थीं, अब उन्हें इस कार्य के लिए लगभग 4,000 से 5,000 रुपये की आय हो रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अब घर-घर जाकर दीपों की बिक्री नहीं करतीं बल्कि उन्हें पहले से ही बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिलने लगे हैं। इसके साथ ही इस पहल से उन्हें पर्यावरण फ्रेंडली रोजगार का भी अवसर दिया गया है।

Updated on:
10 Nov 2024 08:19 pm
Published on:
10 Nov 2024 08:19 pm