विदिशा

जनसुनवाई में आए 90 आवेदन, समस्या हल नहीं होने से कई नाखुश

सूरज की तीखी तपन के बाद भी जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचे
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2023, 4:00 AM IST
जनसुनवाई में आए 90 आवेदन, समस्या हल नहीं होने से कई नाखुश
जनसुनवाई में आए 90 आवेदन, समस्या हल नहीं होने से कई नाखुश

विदिशा। सूरज की तीखी तपन के बाद भी जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं के आवेदन दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने इस बात पर नाराजी जताई की आवेदन देने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा। एक आवेदक ने तो जनसुनवाई के दौरान तेज आवाज में अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई।
आवेदक जमीन की नपती गलत तरीके से किए जाने से व्यथित था। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 90 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के आवेदन दिए जिनमें 31 आवेदनों का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर अनुभा जैन सहित अन्य डिप्टी कलेक्टर व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पंक्तिबद्ध रो में बैठकर आवेदको से आवेदन प्राप्ति के उपरांत निराकरण की पहल की। शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभागो के अधिकारियों को दिए गए है।

x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x x

Published on: