विदिशा

तीन दिन मंडी बंद करने की तैयारी, सरकार की नीतियों से नाराज है अनाज व्यापारी

तीन दिन मंडी बंद करने की तैयारी, सरकार की नीतियों से नाराज है अनाज व्यापारी
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 10:17 AM IST
vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, government policies, businessman, mandi band,
तीन दिन मंडी बंद करने की तैयारी, सरकार की नीतियों से नाराज है अनाज व्यापारी

विदिशा। अनाज तिलहन व्यापार संघ के प्रांतीय आव्हान पर स्थानीय व्यापारी तीन दिन तक मंडी बंद करने की तैयारी में हैं। इसके लिए मंडी स्थित संघ कार्यालय में व्यापारी एकत्रित होकर आंदोलन की रणनीति बनाने लगे हैं।
मालूम हो कि सरकार की नीतियों एवं अनाज व्यापारियों के हित में किसी तरह का ध्यान नहीं देने से व्यापारी सरकार से खफा है और अब अपनी ताकत दिखाने आगे आ रहे हैं। इसके तहत मध्यप्रदेश अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति ने पूरे प्रदेश में मंडी बंद रखने का एलान कर दिया है। इसी के तहत विदिशा अनाज तिलहन संघ कार्यालय में व्यापारियों ने आंदोलन पर चर्चा की और सरकार की नीतियों पर अपनी नाराजगी जताई।

21 से 23 जून तक बंद रहेगी मंडी
अनाज व्यापारियों के मुताबिक प्रदेश की सभी अनाज मंडिया 21 से 23 जून तक बंद रहेगी। उनका कहना है कि सरकार सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख रही लेकिन अनाज व्यापारियों की कठिनाइयों को नहीं समझा जा रहा है। बल्कि छोटे व्यापारियों को समाप्त कर कार्पोरेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है और इस व्यापार का सरकारीकरण करने से प्रदेश का व्यापार चौपट हो रहा है।

यह रहेगी प्रमुख मांगें
-इ-नीलाम, इ-अनुज्ञा, वर्तमान अनुज्ञा पत्र समाप्त कराएं
-किसानों के नाम पर सरकारी भ्रष्टाचार बंद कराने
-मंडी अनुबंध फार्म पर किसानों को दो लाख नकद का आयकर कानून में संशोधन करने
-अनावश्यक कागजी कार्रवाई बंद करने
-बंगलादेश के शरणार्थी के लिए लागू निराश्रित कर समाप्त किए जाने आदि मांगें शामिल रहेंगी।

21 से 23 जून तक विदिशा मंडी सहित प्रदेश की सभी अनाज मंडी बंद रहेंगी। मंडी में अनाज का एक दाना नहीं तौला जाएगा। इस बंद का उदेश्य हम अपनी मांगों को पूरा करना चाहते है। बंद के इस आंदोलन के लिए सभी मंडियों में जनसंपर्क का काम शुरू कर दिया गया है।
-राधेश्याम माहेश्वरी, मप्र अनाज तिलहन व्यापार संघ, भोपाल संभाग प्रभारी

Published on: