विदिशा

बड़ी खबर : 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

-विदिशा जिले से बड़ी खबर-60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा-बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया-भोपाल से NDRF की टीम भी हुई रवाना-आनंदपुर गांव में स्थित खेत की घटना
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2023, 1:27 PM IST
News
बड़ी खबर : 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि, जिले की लटेरी तहसील के अंतर्गत आने वाले आनंदपुर गांव में स्थित एक 60 फीट गहरे बोरवेल में 9 वर्ष का बच्चा गिर गया है। बच्चे की बोरवेल में गिरने की सूचना पर एक तरफ तो स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है तो वहीं, दूसरी तरफ प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया है। विदिशा कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एनडीआरएफ की टीम भी बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए आनंदपुर गांव के लिए कवाना हो चुकी है।


आपको बता दें कि, हादसे का शिकार 9 वर्षीय बच्चे का नाम लोकेस अहिरवार है। लोकेश के माता पिता खेत में मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार की सुबह भी लोकेश के माता पिता खेत में चना कटाई करने का कार्य करने गए थे। यहां लोकेश अपने बड़े भाई और अन्य साथियों के साथ ही, खेत की पाल पर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि, इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड आ गया, जिससे डरकर सभी बच्चों ने दौड़ लगा दी। सभी बच्चे घबराकर अलग अलग दिशाओं में भागे, वहीं लोकेश ने नजदीक के धनिये के खेत में दौड़ लगा दी। वहां खेत में खुले पड़े दो फीट चौढ़े और करीब 60 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा।


लोकेश को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

फिलहाल, जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमले ने लोकेश को बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, बच्चा बोरवेल में करीब 50 फीूट नीचे फंसा हुआ है। इसी के साथ भोपाल से एनडीआरएफ की टीम भी रवाना हो चुकी है, जो कुछ ही देर में आनंदपुर गांव पहुंच जाएगी। स्थानीय प्रशासन की ओर से बच्चे के रेस्कू में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण एकत्रित कर लिए हैं। साथ ही, मौके पर खुदाई के लिए 5 जेसीबी मशीनें भी आ चुकी हैं। वहीं, स्थानीय लोग बच्चे के सही सलामत बोरवेल से बाहर निकाले जाने की प्रार्थना भी कर रहे हैं।

Published on: