विदिशा

एमपी में बनेगा एक और नगर निगम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

vidisha nagar nigam मध्यप्रदेश में एक और नगर निगम बनेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की।

2 min read
Jan 15, 2025
vidisha nagar nigam

मध्यप्रदेश में एक और नगर निगम बनेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने विदिशा को प्रदेश का नया नगर निगम बनाने का ऐलान किया। यह प्रदेश का 17वां नगर निगम होगा। विदिशा के सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी मांग की थी जिसे सीएम ने तुरंत मंजूर कर लिया। यहां शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने रोड शो किया जिसके बाद सभा को भी संबोधित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 821190 प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की स्वीकृति का पत्र सीएम डॉ. मोहन यादव को सौंपा।

विदिशा की पुरानी कृषि उपज मंडी में बुधवार को राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला आयोजित किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के ग्रामीण व पंचायत विकास मंत्री प्रहलाद पटेल इसमें शामिल हुए।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से तीन मांगें रखी जिसमें विदिशा को नगर निगम बनाने की मांग प्रमुख थी। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यहां की जनसंख्या कम है पर आसपास के गांवोें को मिलाकर विदिशा को नगर निगम बनाएंगे।

सीएम ने कहा कि विदिशा अब नगर निगम बनेगा, यहां अगला चुनाव नगर निगम का ही होगा। उन्होंने कहा कि
आसपास के गांवों को जोड़कर विदिशा को नगर निगम बना दिया जाएगा। विदिशा एमपी का 17वां नगर निगम होगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में सिंचाई के लिए नर्मदा का जल लाने और विदिशा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज को मिलाने की भी मांग की। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने रोड शो किया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो एसएटीआई से शुरू हुआ और पुरानी कृषि उपज मंडी पर इसका समापन हुआ। पौन घंटे के इस रोड शो के दौरान करीब 9 हजार लोग उपस्थित थे।

Updated on:
15 Jan 2025 09:22 pm
Published on:
15 Jan 2025 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर