
विदिशा। तहसील मुख्यालय त्योँदा में विगत दिनों पूर्व 2 जून दिन शनिवार को आंधी और तेज हवा के दौरान कथा पंडाल गिरने से लगभग 30 लोग घायल हो गए थे। जैन में महिला पुरुष एवं बच्चे भी शामिल थे वही लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें कुछ घायलों को बासौदा एवं कुछ घायलों को विदिशा रेफर किया गया था वहीं गंभीर घायलों में ग्राम नोरजा निबासी 13 वर्षीय बालिका मोनिका अहिरवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए विदिशा से भोपाल रेफर किया गया था जहां भोपाल के हमीदिया अस्पताल के आई सी ओ वार्ड में भर्ती कराया गया था।
वही जांच के दौरान घायल मोनिका के पेट की नसों में खून जाम होना बताया गया था। स्थिति को देखते हुए घायल मोनिका का 2 जून की रात मैं हमीदिया अस्पताल में पेट का ऑपरेशन किया गया और मोनिका आईसीयू वार्ड में भर्ती रही अपनी जिंदगी और मौत के बीच जूझती रवि और इलाज चलता रहा घायल मोनिका का मात्र 6 दिन ही इलाज हो सका इसके बाद वही उपचार के दौरान मोनिका ने दिन शनिवार की सुबह 10:00 बजे अंतिम सांस ली और मोनिका की मौत हो गई। परिवार वालों ने जब सुना कि बेटी की मौत हो गई है तो उनके होश ही उड़ गए। वे कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे।
परिवार के साथ साथ पूरे ग्रामीणों को भी मोनिका की मौत की खबर लगी तो मातम छा गया। वही परिवार में दो बहन बहन एक भाई है जिसमें मृतिका मोनिका अहिरवार घर में बड़ी बहन थी और मिडिल क्लास की छात्रा थी। बड़ी बेटी मोनिका की मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है परिवार वालों ने शासन से राहत राशि की मांग की है। कयोंकि उनका कहना है कि यह सब शासन की गलती की वजह से हुआ है। अगर वे टेंट ठीक से बांधते तो हमारी बेटी आज हमारे पास होती।