1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश का दौर जारी, पिछले 24 घंटे सीहोर में साढ़े तीन इंच बारिश

सीहोर और रेहटी पर सबसे अधिक मेहरबान रहा मानसून
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 10 Jun 2018, 4:07 PM IST

baarish, mousam, sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,

बारिश का दौर जारी, पिछले 24 घंटे सीहोर में साढ़े तीन इंच बारिश

सीहोर। मानसून नेे पूरे जिले में एक साथ आगाज करते हुए जिले को तरबतर कर दिया है। जिले मेंं पिछले २४ घंटे में मानसून सीहोर और रेहटी तहसील पर सबसे अधिक मेहरबान रहा। सीहोर में ८७.२ एमएम (३.५ इंच) और रेहटी में ७० एमएम (३ इंच) बारिश रिकार्ड की गई। जबकि जिलेे में औसत दो इंच के करीब बारिश दर्ज हुई। बारिश के साथ ही लोगों को तेज गमी से निजात मिल गई है।

जिले में मानसून के धमाकेदार अंदाज में आमद दी है। शनिवार को हुई जोरदार बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। हालांकि रविवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश रिकार्ड की गई। पिछले २४ घंटे की बात करें को जिले में औसतन ४७.९ एमएम करीब दो इंच बारिश रिकार्ड की गई। पिछले साल भी दस जून तक लगभग इतनी ही ४७.५ एमएम बारिश रिकार्ड की गई। विभिन्न तहसीलों की बात करें तो सबसे अधिक सीहोर में ८७.२ एमएम करीब साढ़े तीन इंच, रेहटी में ७०.० एमएम, श्यामपुर में ५४.० एमएम, आष्टा में ६०.० एमएम, जावर में ९ एमएम, इछावर में ६०.० एमएम, नसरुल्लागंज में २३.० एमएम, बुदनी में २०.० एमएम बारिश रिकार्ड की गई। ज्ञात रहे कि जिले की औसत बारिश ११४८.४ एमएम करीब ५० इंच है।

अभी दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
तेज गर्मी के कारण परेशान लोग बारिश की आस लगाए बैठे थे। बारिश के जोरदार अंदाज से आमद दे ही है। लोगों के लिए राहत वाली बात यह है कि अभी दो-तीन दिन इसी प्रकार के हालात रहेंगे। हल्की के साथ तेज बारिश रिकार्ड की जाएगी। आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर का कहना है कि मानमून के इसी प्रकार बने रहने के चलते अगले दो-तीन दिन में सौ से डेढ़ सौ एमएम बारिश हो सकती है।

अधिकतम तापमान १५ डिग्री और न्यूनतम तापमान १० डिग्री नीचे गिरा
तेज और भीषण गर्मी के कारण परेशान हो रहे लोगों को बारिश ने मुक्ति दिला दी है। एक दिन की जोरदार बारिश ने ४० डिग्री के ऊपर चल रहे पारे को २६ के आसपास कर दिया है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान २६.५ डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी २०.५ डिग्री पर आ गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान ४१.५ डिग्री और न्यूनतम तापमान ३०.४ डिग्री रिकार्ड किया गया था।