1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीहोर की गृहिणी के नाम खुला पत्रिका मानसून ऑफर में एलईडी टीवी

पुरस्कार विजेता मनीषा ने कहा पत्रिका ज्ञान के साथ सच का आईना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 10 Jun 2018, 2:13 PM IST

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, won prize, 1st prize, mansoon offer,

सीहोर की गृहिणी के नाम खुला पत्रिका मानसून ऑफर में एलईडी टीवी

सीहोर। स्वेदश नगर में निवास करने वाली गृहिणी मनीषा जायसवाल के नाम पत्रिका मानसून ऑफर में एलईडी टीवी खुला है। उनका नाम इस पुरस्कार के लिए जब से समाचार पत्र में आया है, उनका परिवार सहित पूरा मोहल्ला काफी प्रसन्न है। वह कहती कि पत्रिका से मिलने वाला यह तोहफा मुझे हमेशा हमेशा याद रहेगा, क्योंकि उनका पत्रिका से जुड़ाव पिछले दस सालों से है, जबसे पत्रिका सीहोर में शुरू हुआ है। तब से वह सिर्फ और सिर्फ पत्रिका ही पढ़ती है। इसके अलावा कुछ और नहीं।

पत्रिका के मानसून ऑफर विजेता मनीषा पति गुरूकुल जायसवाल कहती हैं कि जिस दिन से पत्रिका शुरू हुआ उसी दिन से हमारा परिवार पत्रिका का नियमित पाठक है। यह अखबार नहीं बल्कि ज्ञान का खजाना है। हमारी सुबह पत्रिका से ही शुरू होती है। पत्रिका समाचार पत्र में सीहोर की खबरें सबसे ज्यादा रहती हैं। हर तरह की जानकारी सुबह से ही मिल जाती है। पेपर के साथ आने वाली मैग्जीन परिवार, हेल्थ, मीनेक्ट के लिए में पत्रिका परिवार को बधाई देना चाहती हूं। क्योंकि उन्हीं की वजह से हमें इतना अच्छा कंटेंट पढ़ने का मौका मिलता है। पत्रिका अपने पाठकों के लिए हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता है।

रंगीन मैग्जीन और हर रविवार को आने वाले समसामयिक विषय पर एनालिसस काफी ज्ञान वर्धक रहता है। यह अखबार नहीं बल्कि ज्ञान का खजाना है। वह बताती हैं कि मानसून ऑफर की शुरूआत से ही एक-एक कूपन संभालकर रखे थे। जिन्हें जमा करने के बाद इनाम खुलने का इंतजार बेसब्री से पूरा परिवार कर रहा था। ड्रा के लकी नंबर के प्रकाशन शुरू होते ही हर रोज सुबह पूरा परिवार अपना नंबर तलाश रहे थे। उनकी तलाश खुशियों में उस समय बदल गई, जब उनका नाम एलईडी टीवी के पुरस्कारों की सूची में आया। यह खुशी पूरे परिवार, पड़ोसी और रिश्तेदार के साथ बांटी।