विदिशा

गर्मी की तपन व शादियों की धूम से एसी, कूलर, पंखों के व्यवसाय में गर्माहट

मई से जून माह तक 10 करोड़ तक व्यवसाय की उम्मीद
2 min read
• •
Updated: 18 May 2023, 3:51 AM IST
गर्मी की तपन व शादियों की धूम से एसी, कूलर, पंखों के व्यवसाय में गर्माहट
गर्मी की तपन व शादियों की धूम से एसी, कूलर, पंखों के व्यवसाय में गर्माहट

विदिशा। शहर में तापमान बढ़ने एवं शादियों का सीजन होने से एसी, कूलर, पंखों के व्यवसाय में भी गर्माहट आ गई है। हर दिन दुकानों पर बड़ी संख्या में उपकरणों की पूछपरख और ग्राहकी जारी है और मई से जून माह तक करीब 10 करोड़ के व्यवसाय की उम्मीद व्यापारी जता रहे हैं।
मालूम हो कि गर्मी के आगमन से पूर्व ही व्यापारियों ने इस व्यवसाय को लेकर खासी तैयारी की थी। मार्च माह की शुरूआती गर्मी के तेवर देखकर यह व्यवसाय 20 करोड़ तक पहुंचने की संभावना थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने कारोबार को प्रभावित किया पर अब मई की यह गर्मी और शादियों के मुहुर्त ने इस व्यवसाय में पहले से अधिक रौनक ला दी है। व्यापारियों ने बताया कि शादियों में अब अन्य उपकरणों के साथ ही एसी का चलन भी बढ़ा है और इसकी बेहतर खरीदी शुरू हो गई है।
-------
शहर में करीब दो दर्जन बड़े प्रतिष्ठान
व्यापारियों के मुताबिक शहर में करीब 25 बड़े प्रतिष्ठान है और करीब इतनी ही संख्या में छोटी दुकानें हैं। जहां कूलर और पंखों का मुख्य व्यवसाय रहता है। दुकानदारों ने बताया कि एसी अब शहरों तक ही सीमित नहीं रहे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक एसी की मांग होने लगी है। शादी विवाह में कूलर, पंखे के अलावा एसी, फ्रीज भी दिए जाने लगे हैं।
--------
पूर्व के दो माह में 50 प्रतिशत प्रभावित हुआ व्यवसाय
इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों की मानें तो मार्च अप्रेल माह में अच्छे व्यवसाय की उम्मीद थी लेकिन मार्च, अप्रेल में बेमौसम बारिश ने इस व्यवसाय में ठंडक घोल दी। इससे करीब 50 प्रतिशत व्यवसाय प्रभावित हुआ है, लेकिन मई माह में गर्मी की तपन बढ़ी है। वहीं शादियों के भी कई मुहुर्त व शादियों के चलते इन उपकरणों की पूछपरख, बुकिंग व खरीदी में तेजी आई है। इससे व्यवसाय में अच्छी उम्मीद देखी जा रही है।
-----------------
इन दो माहों में व्यवसाय का यह अनुमान
उपकरण -राशि
एसी--4 करोड़ रुपए
कूलर-2 करोड़ 50 लाख रुपए
फ्रीज-2 करोड़ रुपए
पंखे-2 करोड़ रुपए
-------------------
वर्जन
तापमान बढ़ने और शादियों के सीजन से अच्छा व्यवसाय है। पिछले दो माह तापमान में गिरावट से इस गर्मी संबंधी उपकरणों का व्यवसाय करीब 50 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। इन दो माहों में शहर में करीब 10 करोड़ के व्यवसाय होने की उम्मीद है।
-विशाल माहेश्वरी, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण विक्रेता
--------------------------------

Published on: