विदिशा

शिवराज सिंह चौहान के इस मंत्र से किसान हो जाएंगे मालामाल, जानें क्या है….

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को विदिशा पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए किसानों को लाभ पहुंचाने की जानकारी दी।

less than 1 minute read
Sep 17, 2024

Shivraj Singh Chouhan: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पूजा-पाठ की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिल सके।

सोयबीन की डिमांड बढ़ेगी तो दाम भी बढ़ेंगे


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार के इस फैसले सोयाबीन की डिमांड बढ़ेगी। जिससे किसानों के इसके अच्छे दाम मिलेंगे। तेल के इम्पोर्ट ड्यूटी में बढ़ोत्तरी की गई है। रिफाइंड तेल में आयात शुल्क बढ़ाया गया है। किसानों को प्याज ठीक दाम में मिलें। इसके लिए इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई गई। बासमती चावल पर साढ़े 9 परसेंट टैक्स लगता था। उसे भी हटा दिया गया। एमएसपी पर सोयबीन खरीदने के लिए मध्यप्रदेश में अनुमति दे दी गई है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।

सोयाबीन से हो किसानों को लाभ


शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोयाबीन के जरिए किसानों को लाभ हो। इसके लिए एक निर्णय लिया गया है। खाद्य तेल बाहर से इम्पोर्ट किया जाता था। जिस पर कोई शुल्क नहीं लगता था। सोयाबीन तेल सहित दूसरे तेलों पर 20 परसेंट इम्पोर्ट ड्यूटी और दूसरे टैक्स मिलाकर साढ़े 27 परसेंट टैक्स वसूला जाएगा। इससे लोकल तेल उद्योग को लाभ होगा।

Updated on:
17 Sept 2024 08:42 pm
Published on:
17 Sept 2024 08:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर