विदिशा

स्वास्थ्य आयुक्त बोलीं: छात्रसंघ बनाओ और अपनी आवाज उठाओ

नए अस्पताल भवन, नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर सहित मौजूदा अस्पताल का लिया जायजा
3 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 5:19 PM IST
vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, hospital, new hospital, nursing center, student of nursing center, student, tranning, books,
स्वास्थ्य आयुक्त बोलीं: छात्रसंघ बनाओ और अपनी आवाज उठाओ

विदिशा। स्वास्थ्य आयुक्त पल्लवी जैन आईं तो अस्पताल भवन का निरीक्षण करने थीं, लेकिन वे जब नर्सिंग सेंटर की छात्राओं से मिलने पहुंची और उनकी समस्याएं सुनीं तो वे उन्हें छात्रसंघ बनाने और अपनी आवाज उठाने की सीख दे गईं। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज की लायब्रेरी को हाथी का दांत बताया।

Vidisha news,
vidisha patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
hospital
,
new hospital
, nursing center,
student
of nursing center, student,
tranning
,
Books
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/30/vid_3032742-m.jpg">

स्वास्थ्य आयुक्त पल्लवी जैन नए अस्पताल भवन का अवलोकन करती हुईं नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर पहुंची और प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षु नर्सों से उनकी समस्याएं पूछीं। छात्राओं ने पुस्तकें न मिलने की शिकायत की। अधिकांश छात्राएं फोटोकॉपी से पढ़ाई करते मिलीं। इस पर आयुक्त ने प्रभारी से किताबों की उपलब्धता के बारे में पूछा तो प्रभारी घुमाफिराकर जवाब देने लगीं। इस पर आयुक्त का कहना था कि बचाव मत करो, खुलकर बताओ। कमी नहीं बताओगी तो बजट कहां से मिलेगा। किताबों की कमी है कभी ये बात मेरे सामने आई ही नहीं। प्रशिक्षु छात्राओं ने अपनी छात्रवृत्ति से बिना गैरहाजिरी के भी रुपए कट जाने की शिकायत आयुक्त से की तो वे बोलीं- छात्रसंघ बनाओ और अपनी आवाज उठाओ।

vidisha news , vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, hospital, new hospital, nursing center, student of nursing center, student, tranning, books, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/30/vid2_3032742-m.jpg">

आयुक्त ने लायब्रेरी का अवलोकन भी किया, उन्होंने कहा कि अधिकांश किताबें वे दिख रहीं हैं जो छात्राओं के काम की ही नहीं, ये किताबें हाथी दांत की तरह हैं, दिखाने के लिए ही हैं ये। जिपं सीईओ डॉ. पंकज जैन ने उनका ध्यान अंग्रेजी की किताबों पर दिलाया कि छात्राएं अधिकांशत: हिन्दी माध्यम की थीं, जबकि लायब्रेरी में अधिकांश किताबें अंग्रेजी माध्यम की ही हैं। यहां पता चला कि लायबे्ररी प्रभारी को लायब्रेरी का प्रशिक्षण ही नहीं मिला।

मैं स्वास्थ्य आयुक्त हूं...
आयुक्त नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में चल रहे एएनएम प्रशिक्षण में भी पहुंची और प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं स्वास्थ्य आयुक्त हूं। मुझसे अपनी समस्या नहीं बताओगी तो सुधार कैसे होगा। कमियां बताना किसी की शिकायत करना नहीं होता। इस पर भी एएनएम चुप रहीं।

इससे पहले आयुक्त डॉ. पल्लवी जैन सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंची और कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सीईओ जिपं डॉ. पंकज जैन और स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा की। वहां से निर्माणाधीन नए कॉलेज भवन का निरीक्षण करने पहुंची। स्वास्थ्य आयुक्त जैन ने निर्माणाधीन अस्पताल भवन के एक-एक हिस्से का अवलोकन किया और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सर्जीकल वार्ड, मेडीकल वार्ड, एनआरसी, बर्न वार्ड, डायलिसिस सेंटर, आईसीयू आदि का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन भवन में कई जगह ड्रेनेज ठीक नहीं होने पर सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने पार्किंग, कैफेटेरिया, लिफ्ट आदि के बारे में समझा और नक्शा देखकर जरूरी जानकारी ली।

Published on: