विदिशा

दस किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दस किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 10:14 AM IST
vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, today news, police, crime, crime news, vidisha crime, Hemp, illegel,
दस किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विदिशा. उड़ीसा से गांजा लेकर गोंडवाना एक्सप्रेस से आए दो युवकों को विदिशा के चरणतीर्थ घाट के पास गिरफ़्तार कर उनसे 10 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड ली जा रही है।
पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक गोडवाना एक्सप्रेस से गांजा लेकर विदिशा में ग्वालियर-मुरैना के किसी व्यक्ति को बेंचने के फिराक में हैं। इस सूचना पर कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम बनाकर आरोपियों का रेलवे स्टेशन से माल सहित बाइक से निकलते ही योजनाबद्ध तरीके से पीछा किया। माल की श्मशान घाट के पास डिलेवरी देना थी। वहां आरोपियों की घेराबंदी की गई।

यहां आरोपी ग्राहक के इंतजार में कुछ देर तक खड़े रहे। लेकिन जब ग्राहक नहीं आए तो आरोपी गांजे सहित वापस जाने लगे। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी बंटीनगर निवासी ब्रजेन्द्र राजपूत और उदयनगर निवासी नितिन रघुवंशी को धर दबोचा और उनके पास से दस किलो का गांजा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। हालाकि पुलिस को शक है कि इनका कोई गिरोह इस क्षेत्र में काम करता है। पुलिस का कहना है कि इनके माध्यम से कोई अन्य जानकारी भी मिल सकती है। पहले भी इनके बारे में हमें जानकारी मिल चुकी है। पर, कोई ठोस सबूत न होने के चलते अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इन दोनों के माध्यम से हम इनके गिरोह तक आसानी से पहुंच सकते हैं। ताकि इस अवैध व्यापार को रोका जा सके।

इस कार्रवाई में टीआई आरएन शर्मा, क्राइम ब्रांच प्रभारी पुनीत बाजपेई, धर्मेन्द्र तिवारी, संतोष गौतम, प्रतिभा सिंह, कमल रघुवंशी, कुलदीप सिंह, हरीश मालवीय, भानु राजपूत, मिथुन ठाकुर का योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। जिससे टीम बहुत खुश है।

Published on: