भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जनता में अपनी पकड़ मजबूत बनाने व दूसरे को अपने से कमतर दिखाने की होड़ विभिन्न राजनैतिक दलों में शुरू हो चुकी है। इसी के चलते समय समय पर कांग्रेस व भाजपा एक दूसरे पर हमले भी कर रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश में राजनीति का माहौल गर्मा गया है।
इसी बीच एक बार फिर शनिवार को कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई को प्रदर्शन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व कई नेता भी शामिल रहे। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव नासिर इस्लाम के नेतृत्व में कांग्रेसियों का यह जुलूस दोपहर 2.30 बजे साई बोर्ड चौराहा से शुरू हुआ जो बाद में दस नंबर स्टॉप तक पहुंचा।