विदिशा

world yoga day: योगाभ्यास में नहीं हुआ मध्यप्रदेश गान एवं सीएम के भाषण का प्रसारण

योगाभ्यास में नहीं हुआ मध्यप्रदेश गान एवं सीएम के भाषण का प्रसारण
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 1:37 PM IST
  world yoga day, international yoga day, yog diwas, patrika news, patrika bhopal, patrika mp, vidisha patrika, pm modi, world health day, cm shivraj, school, yoga day celebrataion in school,
world yoga day: योगाभ्यास में नहीं हुआ मध्यप्रदेश गान एवं सीएम के भाषण का प्रसारण

विदिशा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा घोषित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान एवं मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण होना था, लेकिन ऐसा न होकर वंदे मातरम् का गायन एवं प्रधानमंत्री के भाषण का प्रसारण हुआ और योगाभ्यास शुरू कराया गया।
इस आयोजन को लेकर एनवक्त पर कई तरह की तब्दीली होने से अतिथियों के आगमन के समय को लेकर भी असमंजस की स्थिति रही और अतिथियों का समय गड़बड़ा गया।

उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा एवं अंत्योदय समिति के मनोज कटारे सुबह 5.58 पर ही मंच पर पहुंच गए थे, जबकि कलेक्टर 6.22 एवं विधायक कल्याणसिंह ठाकुर व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन 6.38 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। 6.51 बजे प्रधानमंत्री का उद्बोधन हुआ जो 7.6 बजे तक चला। प्रधानमंत्री के इस उद्बोधन को दिखाने के लिए सुनिश्चित प्रबंध किए जाने की बात कही गई, लेकिन आयोजन स्थल पर मात्र 32 इंच की एक स्क्रीन लगाई गई जिसे योग के लिए लंबी दूरी तक पंक्तिबद्ध बैठे विद्यार्थी नहीं देख सके। आयोजन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद नहीं दिखे। जबकि एडीएम एचपी वर्मा, एसडीएम रविशंकर राय, डीईओ एचएन नेमा, डीपीसी सुरेश खांडेकर आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने बड़ों से बेहतर किया योगाभ्यास
इस दौरान योग की विभिन्न क्रियाएं हुईं। योग साधक के रूप में श्यामसिंह, शरद श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र सोनी मार्गदर्शन कर रहे थे। योग में बड़ों की अपेक्षा बच्चे अच्छा प्रदर्शन करते दिखे जबकि पंक्ति में लगे कई वरिष्ठजनों व अधिकारी कर्मचारियों को नियमित अभ्यास की कमी से योगाभ्यास भारी पड़ रहा था।

योग दिवस पर प्रदेश भर में कई जगहों पर योग दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें सभी लोागों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी स्कूल और कॉलेजों में योग दिवस का आयोजन किया। जहां तक की सीएम शिवराज ने भी योग दिवस पर सभी के साथ योगा किया। वर्तमान में सभी लोग अपनी फिटनेस के लिए योग पर विशेष ध्यान दे रहे है।

Published on: