विदिशा

हैवानियत: पति ने तंग आकर पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, फिर हुआ ऐसा

हैवानियत: पति ने तंग आकर पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, फिर हुआ ऐसा
2 min read
May 14, 2018
vidisha news, vidisha patrika, patrika bhopal, hina, shahid, crime, crime news, police, maksudangarh, vidisha police,

विदिशा। जिले के लटेरी में फरियादी हीना (परिवर्तित नाम) पत्नी शाहिद खां निवासी ग्राम कोटरा जिला करौली राजस्थान उम्र 28 वर्ष ने लटेरी थाने मैं मामला दर्ज कराया है कि चंदन ठाकुर द्वारा उसे विजय सिंह भील ग्राम मऊ चोपना थाना मक्सूदनगढ़ को एक लाख रुपये में बेचा है। उक्त विजय सिंह भील द्वारा उसे लगभग 1 माह तक अपने घर में बंद कर रखा गया था।

बीते कुछ दिनों से हीना के पेट में दर्द की शिकायत थी। हीना ने विजय सिंह को अपनी बीमारी के विषय में बताया तो विजय सिंह उसे झाड़-फूंक कराने कहीं ले जा रहा था। इसी बीच मौका पाकर हीना वहां से भाग निकली और लटेरी थाने पहुंच गई। लटेरी पुलिस द्वारा हीना की बात सुनकर उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 370, 376, 342, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

हीना के मुताबिक उसकी शादी लगभग 12 साल पहले शाहिद खान निवासी राजस्थान से हुई थी। हीना के तीन बच्चे हैं जिनमें एक लड़का तथा दो लड़की हैं। हीना ने बताया की मेरा पति शाहिद मेरे साथ मारपीट किया करता था मारपीट से तंग आकर मैं शाहिद के यहां से भाग निकली। जयपुर पहुंच कर मैंने अपने घर जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया उक्त ऑटो चंदन का था। चंदन ने मुझे घर ना जाने की सलाह दी तथा मुझे कहीं नौकरी दिलाने का झांसा देकर विजय सिंह भीम ग्राम मऊ चोपना थाना मक्सूदनगढ़ जिला गुना को बेच दिया। मेरा सौदा विजय सिंह से एक लाख में तय किया गया था जिसमें से 60 हजार रुपये चंदन ठाकुर ने रख लिये।

फिलहाल हीना का मेडिकल करा कर महिला पुरुष की सुरक्षा में लटेरी थाने में रखा गया है। इस दौरान हीना के परिवार के लोगों से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही हीना के परिजनों से संपर्क होता है तो हीना को उक्त परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही हीना के बयानों के आधार पर उक्त आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Published on:
14 May 2018 10:45 am